फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   in monsoon session congress gives adjournment motion notice in loksabha on mob lynching issue

भीड़ हिंसा पर कांग्रेस नाराज, लोकसभा में देगी स्थगन प्रस्ताव, सदन में हंगामे के आसार

Mon, 24 Jul 2017 12:11 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Mon, 24 Jul 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
in monsoon session congress gives adjournment motion notice in loksabha on mob lynching issue

संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में कांग्रेस ने भीड़ के हाथों गोरक्षा के नाम पर की जाने वालीं हत्याओं पर नाराजगी जाहिर की है। बताया जा रहा है कि इस पर कांग्रेस लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दे सकती है। साथ ही इराक में लापता हुए 39 भारतीयों के गंभीर मुद्दे पर भी विपक्ष को घेर सकती है।

विज्ञापन

 
वहीं लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी से हवाई सफर का विशेषाधिकार लिए जाने पर आरजेडी भी लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव देने वाली है। दरअसल, इस विशेषाधिकार के मुताबिक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू और राबड़ी देवी बिना किसी अतिरिक्त जांच के सीधे हवाई पट्टी पर पहुंच जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन

 
कांग्रेस की ओर से शशि थरुर ने कहा कि मोदी सरकार लापता भारतीयों से जुड़ी सच्चाई लोगों के सामने लाए। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने कहा कि आखिर मोदी सरकार दो साल से कर क्या रही है?

संसद में उठे पीएम मोदी के US दौरे पर सवाल

in monsoon session congress gives adjournment motion notice in loksabha on mob lynching issue

इससे पहले शनिवार को संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा में किसानों का मुद्दा उठने की वजह से हंगामा इस कदर बढ़ गया था कि सदन को स्थगित कर दिया गया। वहीं राज्यसभा में एच1बी वीजा समेत चीन की ओर बॉर्डर चीन की ओर से हो रही मनमानी का मुद्दा उठा।

सुषमा स्वराज ने कहा कि भारत अपनी सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम हैं। उन्होंने चीन को साफ तौर पर कहा है कि पहले डोकलाम से उसे सेना हटानी पड़ेगी, तभी भारत अपनी सेना हटाए जाने पर विचार करेगा। सुषमा स्वराज ने कहा कि सिक्किम-भूटान-तिब्बत ट्राई जंक्शन पर चीन की ओर से हदें पार की जाती हैं, तो ये देश की सुरक्षा पर बड़ा चैलेंज होगा।

संसद में मानसून सत्र के दौरान विपक्ष ने पीएम मोदी के अमेरिका दौरे पर सवाल खड़े किए हैं। विपक्ष का कहना है कि पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने एच1बी वीजा का मुद्दा क्यों नहीं उठाया। विपक्ष की ओर से कांग्रेस के नेता आनंद शर्मा ने ये बात उठाई और उन्होंने कहा कि केंद्र को इस तरह के बड़े मुद्दों को गंभीरता से लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed