फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In Mizoram too, a bill like NRC awaits approval of Center

मिजोरम में भी एनआरसी जैसे बिल को केंद्र की मंजूरी का इंतजार

Sat, 22 Feb 2020 02:18 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 22 Feb 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
In Mizoram too, a bill like NRC awaits approval of Center
जोरमथंगा - फोटो : ANI

असम की तरह मिजोरम में भी एनआरसी जैसे बिल को केंद्र सरकार की हरी झंडी का इंतजार है। मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने विधानसभा में शुक्रवार को बताया कि मिजोरम मेंटेनेंस ऑफ हाउसहोल्ड रजिस्टर बिल-2019 मंजूरी के लिए केंद्र के पास लंबित है। इस बिल में राज्य में अवैध प्रवासियों और असली नागरिकों की पहचान का प्रावधान है।

विज्ञापन


जोरामथांगा ने कहा कि राज्य सरकार लगातार इस प्रयास में है कि बिल को केंद्र की मंजूरी मिल जाए। उन्होंने कहा कि इस बिल को विधानसभा में 18 मार्च, 2019 को पारित कराया गया था।
विज्ञापन


क्योंकि इसमें अवैध नागरिकों को हिरासत में रखने का प्रावधान है और यह केंद्र के अधिकारक्षेत्र में है, इसलिए बिल को राज्यपाल ने अनुमोदन के लिए केंद्र के पास भेजा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की कमजोर सीमा के कारण घुसपैठ कई दशकों से चिंता का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed