फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In Coronavirus lockdown the world environment has been clean, water of Ganga Yamuna is neat, Himalayas seen from Kathmandu

तस्वीरें: लॉकडाउन से पर्यावरण में पड़ी जान, गंगा-यमुना का पानी हुआ साफ, काठमांडू से हिमालय का दीदार

Fri, 10 Apr 2020 12:38 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 10 Apr 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
In Coronavirus lockdown the world environment has been clean, water of Ganga Yamuna is neat, Himalayas seen from Kathmandu
लॉकडाउन से पर्यावरण में पड़ी जान - फोटो : PTI

कोरोना वायरस की वजह से दुनिया के ज्यादातर देशों ने अपने यहां लॉकडाउन किया हुआ है। लॉकडाउन के चलते लोग घरों में रहे रहे हैं। फैक्ट्रियां और कारखाने बंद हैं। सड़कों से ट्रैफिक एक दम गायब है। लॉकडाउन के चलते पर्यावरण में काफी सुधार आया है। प्रदूषण की मार झेल रही दुनिया को अब इससे काफी हद तक राहत मिली है।

विज्ञापन

In Coronavirus lockdown the world environment has been clean, water of Ganga Yamuna is neat, Himalayas seen from Kathmandu
दिल्ली में साफ हुई हवा - फोटो : अमर उजाला

जो देश या शहर स्वच्छ हवा के लिए तरस गए थे आज वहां की हवा की गुणवत्ता काफी अच्छी हो गई है। भारत में गंगा और यमुना के पानी में काफी सुधार आया है। दिल्ली में जिस हवा का स्तर काफी खराब हो गया था अब वहां की हवा में जबरदस्त बदवाल आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

In Coronavirus lockdown the world environment has been clean, water of Ganga Yamuna is neat, Himalayas seen from Kathmandu
गंगा के पानी में आया सुधार - फोटो : ANI

गंगा के पानी में आया सुधार
भारत में लॉकडाउन के चलते व्यावसायिक और आम गतिविधियां बंद होने से गंगा नदी के पानी की क्वालिटी सुधरने लगी है।

विशेषज्ञों का कहना है कि गंगा के प्रदूषण में 40-50 फीसदी सुधार आया है। अरबों रुपये खर्च करने के बाद भी जिस गंगा को स्वच्छ करने का उचित परिणाम नहीं दिख रहा था अब उसमें लॉकडाउन की वजह से काफी असर पड़ा है। गंगा के पानी में ऑक्सीजन की मात्रा भी बढ़ गई है। 

विज्ञापन

In Coronavirus lockdown the world environment has been clean, water of Ganga Yamuna is neat, Himalayas seen from Kathmandu
काठमांडू से हिमालय का दीदार

काठमांडू से हिमालय का दीदार
भारत और नेपाल के कई शहरों में हवा की क्वालिटी में बहुत जबरदस्त सुधार आया है। जालंधर की तरह नेपाल की राजधानी काठमांडू से भी अब हिमालय साफ दिखने लगा है। 

In Coronavirus lockdown the world environment has been clean, water of Ganga Yamuna is neat, Himalayas seen from Kathmandu
वेनिस के पानी में दिखने लगी हैं मछली

वेनिस में फिर से दिखीं मछली
इटली के शहर वेनिस का करोड़ों सैलानियों के आने के कारण काफी बुरा हाल हो गया था। गंदा पानी और क्रूज का प्रदूषण वेनिस की पहचान सी बन गए थे, लेकिन अब वेनिस का माहौल एक दम साफ है। लॉकडाउन की वजह से वेनिस के पानी में एक बार फिर से मछलियां साफ दिखने लगी हैं।

In Coronavirus lockdown the world environment has been clean, water of Ganga Yamuna is neat, Himalayas seen from Kathmandu
यमुना दिख रही साफ - फोटो : PTI

यमुना दिख रही साफ
यमुना के पानी में इस समय काफी सुधार आया है। यमुना में अब बदबू और दूर-दूर तक गंदगी का एहसास नहीं होता। विशेषज्ञ कहते हैं कि उन्होंने सोचा भी नहीं था कि दिल्ली में यमुना इतनी साफ हो जाएगी।

In Coronavirus lockdown the world environment has been clean, water of Ganga Yamuna is neat, Himalayas seen from Kathmandu
जर्मनी में छाई शांति

जर्मनी में छाई शांति
विकसित औद्योगिक देश जर्मनी में भी इन दिनों काफी शांति है। सड़कों पर बहुत कम कारें, आसमान में कहीं-कहीं हवाई जहाज और फैक्ट्रियों में भी बहुत ही कम काम हो रहा है। अनुमान के मुताबिक अगर कार्बन उत्सर्जन का स्तर ऐसा ही कम रहा तो जर्मनी 2020 के लिए तय जलवायु परिवर्तन संबंधी लक्ष्य हासिल कर लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed