{"_id":"572fd14a4f1c1b0d5f5cd4c4","slug":"in-anti-maoist-operations-will-be-the-first-deployment-of-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सल विरोधी अभियान में पहली बार होगी महिलाओं की तैनाती","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नक्सल विरोधी अभियान में पहली बार होगी महिलाओं की तैनाती
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Mon, 09 May 2016 05:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक और परंपरा को तोड़ते हुए देश की सबसे बड़ी अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ नक्सल प्रभावित इलाकों में 560 से ज्यादा महिला कमांडो भेजने की तैयारी में है।
देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन चुके नक्सलियों के खिलाफ अभियान का हिस्सा बनने की इस महत्वाकांक्षी योजना में शामिल होने के लिए 567 महिलाओं ने पिछले सप्ताह राजस्थान के अजमेर में अपना प्रशिक्षण पूरा किया।
सीआरपीएफ के महानिदेशक के दुर्गा प्रसाद ने कहा कि इस पूरे बैच को नक्सल प्रभावित इलाकों में ‘कंपनी फॉर्मेशन’ के तरीके से तैनात किया जाएगा। इसका अर्थ है कि एक समय में 100 जवानों की तैनाती होगी।
प्रसाद ने कहा कि छह मई को जिन महिलाओं ने अजमेर में प्रशिक्षण पूरा किया है, उन्हें नक्सल प्रभावित इलाकों में जिम्मेदारी सौंपने के उद्देश्य से प्रशिक्षित किया गया है। हम उन्हें सेवाकाल के प्रारंभिक सालों में ही सबसे कठिन अभियान की जिम्मेदारी सौंप रहे हैं। शुरुआत में इन महिलाओं की एक कंपनी नक्सल इलाकों में तैनात की जाएगी।