फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In 2019 the government approved the increase of five thousand seats in Navodaya Vidyalaya

2019 में नवोदय विद्यालय में पांच हजार सीटों में बढ़ोतरी, सरकार ने दी मंजूरी

Mon, 07 Jan 2019 09:12 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Mon, 07 Jan 2019 09:12 PM IST
विज्ञापन
In 2019 the government approved the increase of five thousand seats in Navodaya Vidyalaya
प्रकाश जावड़ेकर

2019 सत्र से जवाहर नवोदय विद्यालय समिति के स्कूलों में पांच हजार सीट की बढ़ोतरी होने जा रही है। इस प्रकार नए सत्र में 51 हजार सीटों पर दाखिले होंगे। मोदी सरकार के कार्यकाल में 14 हजार सीटोंकी बढ़ोतरी हुई है। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछड़े इलाकों के होनहार छात्रों को आगे बढ़ाने के मकसद से आगामी चार साल में 32 हजार सीटों में बढ़ोतरी का निर्देश दिया है।  

विज्ञापन


केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने सोमवार को नवोदय विद्यालय स्कूलों में 2019 सत्र में पांच हजार सीट बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। वर्ष 2014  से 2018 तक नौ हजार सीट की बढ़ोतरी की गयी थी। जबकि 2019 सत्र के लिए पांच हजार सीट बढ़ाए गए हैं। इसके अलावा देशभर में 661 नवोदय स्कूल खोलने की भी मंजूरी दी गयी है।  
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रालय को पिछड़े इलाकों में नवोदय स्कूल खोलने का निर्देश दिया है। सरकार उक्त पिछड़े इलाकों के छज्ञत्रों को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें नवोदय स्कूल में दाखिला व तैयारी के प्रति भी जागरूक करने की योजना बना रही है।  केंद्र सरकार के एकमात्र रेजीडेंशियल स्कूल नवोदय के रिजल्ट में भी लगातार इजाफा हो रहा है। नवोदय स्कूल का रिजल्ट दसवीं में 97 फीसदी और 12वीं कक्षा में86 फसदी है। जबकि केंद्रीय विद्यालय के स्कूल भी उसके पीछे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
2019 सत्र को 31.10 लाख छात्रों ने भरा आवेदन पत्र 


अधिकारी के मुताबिक, जवाहर नवोदय स्कूलों में दाखिला लेने में छात्रों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वर्ष 2019 के लिए 31.10 लाख छात्रों ने आवेदन किया है। जबकि 2018 सत्र के लिए 27.8 लाख और 2017 सत्र में 22.1 लाख छात्रों ने आवेदन किया था। नवोदय में दाखिला संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आधार पर मिलता है। गौरतलब है कि 2001 में पहली बार नवोदय मेंदाखिले के लिए साढ़े पांच लाख छात्रों ने प्रवेश परीक्षा दी थी।  

चरखी दादरी में खुलेगा नवोदय  

सरकार जल्द ही 661 जिलों में नवोदय स्कूल खोलने की तैयारी कर रही है। इसमें  हरियाणा का चरखी दादरी जिला भी शामिल है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed