फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Important and big news stories of 8th October, updates on Amar Ujala

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 08 Oct 2019 06:37 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 08 Oct 2019 06:37 AM IST
विज्ञापन
Important and big news stories of 8th October, updates on Amar Ujala
Top news of 08 October - फोटो : अमर उजाला

हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है। यहां उन्हीं अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन


देश को आज मिलेगा पहला राफेल, उड़ान भरने से पहले फ्रांसीसी राष्ट्रपति से वार्ता करेंगे राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज यानी मंगलवार को पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों के साथ बैठक करेंगे और बोर्डोक्स में वह पहला राफेल जेट विमान प्राप्त करेंगे। बोर्डोक्स में ही वह दशहरे के मौके पर शस्त्र पूजा करेंगे और राफेल में उड़ान भरेंगे।
विज्ञापन

यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


वायुसेना दिवस: हिंडन एयरबेस पर आज दिखेगा लड़ाकू विमानों का रोमांच, इन इलाकों में रहेगा जाम 
यदि आज आप छुट्टी के दिन कहीं बाहर जाने की सोच रहे हैं तो रूट देखकर ही घर से निकलें। आज सुबह वायुसेना दिवस और शाम को दशहरे पर शाम को रामलीला के चलते डायवर्जन रहेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर


देशभर में दशहरे की धूम, प्रदूषण के कालिया नाग का भी आज होगा दहन
हर वर्ष की भांति इस बार भी यमुनापार में दशहरे पर तीन नहीं, बल्कि चार पुतलों का आज दहन होगा। रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के अलावा इस बार कचरे का पुतला जलाया जाएगा। पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर स्थित डंपिंग यार्ड को लेकर यह पुतला जलाया जाएगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

पाकिस्तान के F-16 से कितना ताकतवर है भारत का राफेल, आज वायुसेना में होगा शामिल
आज विजयादशमी है और भारतीय वायुसेना दिवस (IAF - Indian Air Force Day) भी। इस खास मौके पर वायुसेना की ताकत बढ़ रही है। लंबे इंतजार के बाद अत्याधुनिक लड़ाकू विमान 'राफेल' (Rafale) हमारी वायुसेना में शामिल हो रहा है। 


यहां पढ़ें पूरी खबर

पहली बार लालकिला नहीं द्वारका की रामलीला में शिरकत करेंगे पीएम मोदी और राष्ट्रपति कोविंद
राजधानी दिल्ली में मंगलवार को दशहरा पर्व को लेकर रामलीला कमेटियों की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार लालकिले की जगह द्वारका श्रीरामलीला कमेटी के मंच पर आज मौजूद रहेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर

हरियाणा चुनाव: वोटरों को लुभाने आज से मैदान में उतरेंगे प्रत्याशी, चुनाव चिह्न हुए आवंटित
राज्य विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने, उनकी जांच एवं उन्हें वापस लेने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। गुरुग्राम जिला के चारों विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी ने निर्दलीय एवं अन्य उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए हैं। अब सभी उम्मीदवार आज से जोर शोर से चुनाव प्रचार कर सकेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed