{"_id":"5ff77c06cc3b95530c24b624","slug":"immune-capacity-saves-patients-recovering-from-corona-from-serious-illnesses-for-eight-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के ठीक हुए मरीजों को गंभीर बीमारियों से आठ महीने तक बचाती है प्रतिरोगी क्षमता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना के ठीक हुए मरीजों को गंभीर बीमारियों से आठ महीने तक बचाती है प्रतिरोगी क्षमता
Fri, 08 Jan 2021 02:54 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 08 Jan 2021 02:54 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से ठीक हुए मरीजों के भीतर बनी प्रतिरोगी क्षमता उन्हें आठ महीनों तक सार्स कोव-2 वायरस के कारण होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाती हैं। 188 कोविड मरीजों के रक्त नमूनों की जांच के बाद वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है।
विज्ञापन
ला जोला इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यूनोलॉजी के प्रोफेसर एलेसांड्रो सेटे ने कहा, हमारे शोध में पता चला है कि कोरोना से ठीक हुए मरीजों में बनी एंटीबॉडी उन्हें करीब आठ महीनों तक दोबारा संक्रमित होने और कोरोना वायरस से होने वाली अन्य गंभीर बीमारियों से बचाते हैं।
विज्ञापन
यह प्रतिरोगी क्षमता इन मरीजों को संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करती हैं। जर्नल साइंस में छपे शोध में वैज्ञानिकों ने एंटीबॉडीज, मेमोरी बी सेल्स, हेल्पर टी सेल्स और किलर टी सेल्स की जांच की थी।
विज्ञापन