फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Today North India Weather News Cold Wave IMD Alert Winter Will Remain Rain in Delhi

Weather Today: हल्की राहत के बाद फिर वापस आ रहे बादल, आज से बदल सकता है मौसम; जानें कहां-कहां होगी बारिश 

Tue, 08 Feb 2022 08:14 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 08 Feb 2022 08:14 AM IST
सार

दो दिन साफ मौसम के बाद उत्तरी भारत में फिर से बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। IMD की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर व आसपास के कुछ राज्यों में बारिश की संभावना है। 
 

विज्ञापन
Weather Update Today North India Weather News Cold Wave IMD Alert Winter Will Remain Rain in Delhi
Weather Today Update: मौसम का हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिन की राहत के बाद मौसम एक बार फिर से करवट लेता दिखाई दे रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है। आईएमडी की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना बन रही है। आज और कल यहां बादल छाए रहने के अनुमान हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में कोहरा छाया रहेगा। यहां बारिश की संभावना भी बन रही है। 

विज्ञापन


आने वाले 24 घंटों में लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश व दिल्ली में हल्की गरज के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कल भी हो सकती है बारिश 
IMD की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, उत्तरी ओडिशा में 09 व 10 फरवरी को बारिश हो सकती है। वहीं बुधवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना बन रही है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान में भी बुधवार को बारिश होगी। 

ठिठुरन से मिल सकती है राहत
साफ मौसम और धूप के बाद राजस्थान में ठंड से कुछ हद तक राहत मिलती दिख रही है। यहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं लखनऊ में न्यूनतम पारा आठ डिग्री और अधिकतम 25 तक जा सकता है, जिससे ठिठुरन से काफी हद तक राहत मिलेगी। बिहार में भी पारे में बढ़ोतरी दर्ज की जाने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed