फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IMD issues orange alert for Bengaluru; Shivakumar says flooding resolved in 70 pc areas in city

बंगलूरू में बारिश ने बिगाड़े हालात: आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, करंट लगने से दो की मौत; अब तक पांच की जान गई

Tue, 20 May 2025 10:34 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 20 May 2025 10:34 AM IST
सार

Bengaluru Rains: बंगलूरू में भारी बारिश से हालात बद से बदतर हो गए हैं। आज के लिए भी मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच करंट लगने दो लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ बारिश संबंधी घटनाओं में मरने वालों का आंकड़ा पांच तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
IMD issues orange alert for Bengaluru; Shivakumar says flooding resolved in 70 pc areas in city
बंगलूरू में मौसम का ऑरेंज अलर्ट - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को बंगलूरू के लिए ऑरेंज अलर्ट और कर्नाटक के कई जगहों पर येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी बंगलूरू केंद्र के निदेशक एन पुवियारासु ने कहा कि उन्होंने बंगलूरू के लिए 8 सेमी से 10 सेमी तक के प्रभाव के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जो बड़े शहर को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने कहा, 'जितनी बारिश हो रही है, वह ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कुछ भी नहीं है। लेकिन चूंकि बंगलूरू जैसे शहर ज्यादातर कंक्रीट से बने हैं और इस तरह जल निकासी के लिए आउटलेट अवरुद्ध हैं, इसलिए हमने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है ताकि अधिकारी उसके आधार पर तैयारी कर सकें।' आईएमडी के बयान के अनुसार, आज प्रभावित होने वाले संभावित क्षेत्र बागलकोट, बंगलूरू शहरी, बंगलूरू ग्रामीण, बेलगाम, चिक्काबल्लापुरा, धारवाड़, गडग, कोलार, कोप्पल, विजयनगर जिले हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें - Bengaluru: भारी बारिश के बाद बंगलूरू बेहाल, हालात का जायजा लेने बुलडोजर पर पहुंचे विधायक
विज्ञापन


शहर के 70% इलाकों में बाढ़ की समस्या हुई हल- शिवकुमार
वहीं राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि बंगलूरू में पहचाने गए 70 प्रतिशत इलाकों में बाढ़ की समस्या का समाधान हो गया है। शिवकुमार ने बंगलूरू के साई लेआउट, मान्यता टेक पार्क और सिल्क बोर्ड जंक्शन समेत प्रभावित इलाकों का दौरा किया और बताया कि उन्होंने शहर में बाढ़ की आशंका वाले 210 इलाकों की पहचान की है। उन्होंने कहा, 'जब से मैंने बंगलूरू विकास मंत्री का पद संभाला है, हमने उनमें से 166 (70 प्रतिशत) इलाकों में बाढ़ की समस्या का समाधान किया है। वर्तमान में 24 इलाकों में बाढ़ की रोकथाम का काम चल रहा है, जबकि शेष 20 इलाकों में जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। हमने 197 किलोमीटर लंबे तूफानी जल निकासी नाले बनाए हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुधार कर रहे हैं और आम लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। सिल्क बोर्ड जंक्शन, हेब्बल और येलहंका क्षेत्र में बारिश की मात्रा बहुत अधिक रही है। इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर अंडरपास का काम चल रहा है और वे बाढ़ में डूब गए हैं। हम इन मुद्दों को हल करने के लिए उन विभागों के साथ मिलकर काम करेंगे।'

यह भी पढ़ें - High Court: 'जहां राष्ट्रीय सुरक्षा की बात हो, वहां नियम-कायदे नहीं देखते', हाईकोर्ट में क्यों कही गई ये बात?

ऑरेंज और यलो का क्या है मतलब?
ऑरेंज अलर्ट का मतलब है 11 सेमी से 20 सेमी तक की बहुत भारी बारिश, और यलो अलर्ट का मतलब है 6 सेमी से 11 सेमी के बीच भारी बारिश।

IMD issues orange alert for Bengaluru; Shivakumar says flooding resolved in 70 pc areas in city
बंगलूरू में मौसम का ऑरेंज अलर्ट - फोटो : PTI
बंगलूरू में दो लोगों की करंट लगने से मौत
वहीं बंगलूरू पुलिस ने बताया कि शहर के एक अपार्टमेंट में घुसे बारिश के पानी को निकालने की कोशिश करते समय 12 वर्षीय एक बच्चे समेत दो लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। मिको लेआउट पुलिस के अनुसार, बीटीएम द्वितीय चरण के पास एनएस पाल्या में मधुवन अपार्टमेंट के निवासी मनमोहन कामथ ने सोमवार शाम को अपने घर से पानी निकालने के लिए मोटर चालित पंप का उपयोग करने की कोशिश की थी। 

बारिश से जुड़ी घटनाओं में कुल पांच की मौत
जांच में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'जब उन्होंने पंप को सॉकेट से जोड़ा, तो शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे उन्हें करंट लग गया।' पुलिस ने बताया कि अपार्टमेंट परिसर में काम करने वाले नेपाली व्यक्ति का बेटा दिनेश, जो कामथ के पास खड़ा था, भी करंट लगने से झुलस गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।  प्री-मानसून बारिश में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले सोमवार को महादेवपुरा पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर एक कंपनी में झाड़ू लगा रही शशिकला की दीवार गिरने से मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed