फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   imd Heavy rainfall likely to batter Gujarat rajasthan

Heavy Rain Alert: अगले दो दिनों में गुजरात-राजस्थान और मप्र में भारी बारिश की संभावना, इन राज्यों में भी अलर्ट

Sun, 24 Jul 2022 09:17 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 24 Jul 2022 09:17 PM IST
सार

पिछले चौबीस घंटों में पश्चिमी मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई है। वहीं छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, कोंकण और हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से भारी बारिश हुई। 

विज्ञापन
imd Heavy rainfall likely to batter Gujarat rajasthan
बिहार में आकाशीय बिजली से 22 की मौत - फोटो : Social media

विस्तार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को अगले दो दिनों के दौरान गुजरात, राजस्थान और मध्यप्रदेश में तेज बारिश जारी रहने और तीसरे दिन धीरे-धीरे कम होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 27 जुलाई के बाद से भारत के उत्तरी हिस्सों में बारिश की गति में वृद्धि की आशंका है। 
विज्ञापन


आईएमडी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मानसून  ट्रफ के उत्तर की ओर शिफ्ट होने की भविष्यवाणी की गई है, जिसके कारण देश के उत्तरी हिस्सों में बारिश में वृद्धि होगी। मानसून ट्रफ के खिसकने के कारण दक्षिण पश्चिम राजस्थान और इसके आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। 
विज्ञापन

 
पिछले चौबीस घंटों में पश्चिमी मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई है। वहीं छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, कोंकण और हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से भारी बारिश हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी राजस्थान, ओडिशा, तमिलनाडु, पूर्वी मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, दक्षिण कर्नाटक के अंदरूनी इलाकों, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और पंजाब में अल-अलग स्थान पर बहुत भारी बारिश का अनुभव किया गया। 
  
आईएमडी के मुताबिक, इस बीच समुद्र तल पर मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर जा रहा है। यह अगले दो से तीन दिनों के दौरान उसी स्थान पर बने रहने की संभावना है और 27 जुलाई से इसके अगले तीन-चार दिनों कर उत्तर की ओर अपनी सामान्य स्थिति की ओर बढ़ने की आशंका है। 


विभाग के मुताबिक, 24 से 26 जुलाई के दौरान गुजरात, राजस्थान और पश्चिम मध्यप्रदेश में उत्तरी कोंकण और मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्यप्रदेश के आसपास के घाट क्षेत्रों में भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed