{"_id":"5d842b1a8ebc3e01802ea10f","slug":"ima-scam-cbi-questioned-former-karnataka-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमए घोटाला: कर्नाटक के पूर्व मंत्री से सीबीआई ने की पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईएमए घोटाला: कर्नाटक के पूर्व मंत्री से सीबीआई ने की पूछताछ
Fri, 20 Sep 2019 06:57 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 20 Sep 2019 06:57 AM IST
विज्ञापन
सीबीआई (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आई-मॉनेटरी एडवाइजरी (आईएमए) घोटाले के संबंध में बृहस्पतिवार को सीबीआई ने कर्नाटक के पूर्व मंत्री जमीर अहमद खान से पूछताछ की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। आरोप है कि कंपनी ने कथित तौर पर इस्लामिक तरीके से निवेश करने पर अधिक लाभ देने का वादा कर लाखों निवेशकों से ठगी की।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि कर्नाटक के पूर्व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री खान को एजेंसी के कार्यालय में बुलाया गया जहां पर आईएमए घोटाले की जांच कर रही टीम ने पूछताछ की।
विज्ञापन
मामले को अपने हाथ में लेने के आठ दिन के भीतर सीबीआई ने सात सितंबर को घोटाले के कथित मास्टरमाइंड मंसूर खान और अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। सूत्रों ने बताया कि कर्नाटक सरकार के अनुरोध और केंद्र्र की मंजूरी के बाद सीबीआई ने 30 अगस्त को मामले को अपने हाथ में लिया था।
विज्ञापन