फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   If you have clear skies this evening where you are, look for a bright, reddish star near the Moon is mars

साफ है आसमान तो कर सकते हैं मंगल का दीदार, इस तरह करें पहचान

Thu, 26 Nov 2020 09:41 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 26 Nov 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
If you have clear skies this evening where you are, look for a bright, reddish star near the Moon is mars
चंद्रमा के पास मंगल - फोटो : twitter.com/SPACEdotcom

अगर आपके आसपास आसमान साफ है तो आप चंद्रमा की तरफ देखें, आप साफ देखेंगे कि चंद्रमा के पास लाल तारा स्थित है। अगर आप इसे पहचान नहीं पा रहे हैं या कुछ और समझ रहे हैं तो जान लीजिए आप भ्रम में हैं। वास्तव में यह लाल तारा, तारा न होकर मंगल ग्रह है। यानि आप मंगल का दीदार कर रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात ढाई बजे तक दिखाई देगा मंगल
आनंद भवन स्थित जवाहर तारामंडल के निदेशक डॉ. वाई किरन के अनुसार दोपहर को ढाई बजे चंद्रमा और मंदल का उदय हुआ, शाम को साढ़े चार बजे के बाद दोनों आसमान के बीच में नजर आए। देर रात ढाई बजे तक यह अद्भुत नजारा देखा जा सकता है। हालांकि, अगर आज आपके यहां आसमान साफ नहीं है तो ठीक 27 दिन बाद आसमान में फिर यही स्थिति बनेगी। 


मंगल को लाल ग्रह के नाम से भी जाना जाता है
मंगल सूर्य से चौथा नजदीक ग्रह है और सौरमंडल में दूसरा सबसे छोटा ग्रह है। इस ग्रह का रंग लाल होता है इसलिए इसे लाल ग्रह के नाम से जाना जाता है। सौर मंडल में मंगल ग्रह पर सबसे अधिक खोज हो रही है। यह एकमात्र ग्रह है जहां नासा ने रोवर्स भेजा है। नासा के पास वर्तमान में कक्षा में तीन अंतरिक्ष यान हैं, और इसकी सतह पर एक रोवर और एक लैंडर है। इस ग्रह पर जीवन होने की बात कही जाती है।

स्पेस एक्स के संस्थापक एलन मस्क ने इंसानी बस्ती बसाने का किया दावा
स्पेस एक्स के संस्थापक एलन मस्क तो मंगल पर इंसानी बस्ती बसाने की तैयारी कर रहे हैं। जी हां वे बसाने का मजबूत इरादा ही नहीं रखते, इस पर बाकायदा नियोजन हो रहा है अरबों डॉलर खर्च भी हो रहा है, जो खरबों तक पहुंच जाएगा। मस्क ने अपनी योजना  के बारे खुलासा भी किया है। एस्ट्रोनोमियम नाम के एक ट्विटर यूजर के सवाल का जवाब देते हुए मस्क ने कहा कि मंगल ग्रह पर पहली मानवीय कॉलोनी कांच के गोलघर जैसी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed