{"_id":"5c4e3fb7bdec22736c04bf74","slug":"if-citizenship-amendment-bill-passes-then-thought-of-leaving-india-will-be-discussed-akhil-gogoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता संशोधन बिल पास हुआ तो भारत छोड़ने पर होगा विचार : अखिल गोगोई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नागरिकता संशोधन बिल पास हुआ तो भारत छोड़ने पर होगा विचार : अखिल गोगोई
Mon, 28 Jan 2019 05:03 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: Gaurav Pandey
Updated Mon, 28 Jan 2019 05:03 AM IST
विज्ञापन
अखिल गोगोई (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषक मुक्ति संग्राम समिति के नेता अखिल गोगोई ने रविवार को कहा कि यदि असम के लोगों को उचित सम्मान नहीं दिया जाता और नागरिकता संशोधन बिल को पास किया जाता है तो हमें सरकार से यह कहने की हिम्मत दिखानी चाहिए कि हम भारत में नहीं रहने पर विचार कर सकते हैं।
विज्ञापन
बिल के खिलाफ असम के तिनसुकिया जिले में एक रैली में उन्होंने कहा कि अगर सरकार हमें सम्मान देती है तो हम देश के साथ हैं लेकिन अगर स्थानीय लोगों की भावनाओं की उपेक्षा की जाती है तो हमें भारत में नहीं रहने के बारे में सोचना चाहिए।
विज्ञापन
बिल में बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के गैर मुस्लिमों को भारतीय नागरिकता देने का प्रस्ताव है और कई दलों एवं संगठनों ने दावा किया है कि इसका संवेदनशील सीमावर्ती राज्य की भौगोलिक स्थिति पर विपरीत असर पड़ेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विधेयक के प्रावधान से 1985 का असम समझौता खत्म हो जाएगा जिसमें मार्च 1971 के बाद राज्य में प्रवेश करने वाले सभी अवैध प्रवासियों को वापस भेजे जाने का प्रावधान है, चाहे वे किसी भी धर्म के हों।