फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   If asked for commission, contractors should approach Lokayukta: Shivakumar, News In Hindi

Karnataka: 'कमीशन मांगे जाने पर लोकायुक्त के पास जाएं ठेकेदार', डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने दिया सुझाव

Fri, 11 Apr 2025 03:34 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 11 Apr 2025 03:34 PM IST
सार

कर्नाटक राज्य ठेकेदार संघ के अध्यक्ष आर मंजूनाथ ने कहा कि डीके शिवकुमार के कार्यालय में दलाल सक्रिय हैं। इसके साथ उन्होंने दो मंत्रियों पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं इन आरोपों का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा- पीड़ित ठेकेदार लिखित में शिकायत दर्ज कराएं। जबकि मंत्री बोसराजू और जारकीहोली ने आरोपों से इनकार किया है।

विज्ञापन
If asked for commission, contractors should approach Lokayukta: Shivakumar, News In Hindi
डीके शिवकुमार, डिप्टी सीएम, कर्नाटक - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने शुक्रवार को सुझाव दिया कि यदि किसी ने ठेकेदारों से उनके बिलों के भुगतान के लिए कमीशन की मांग की है, तो उन्हें लोकायुक्त के पास शिकायत दर्ज करानी चाहिए। उनकी यह प्रतिक्रिया कर्नाटक राज्य ठेकेदार संघ (केएससीए) की तरफ से आरोप लगाए जाने के एक दिन बाद आई है, जिसमें कहा गया था कि कमीशन का खतरा अब पिछली भाजपा सरकार से भी अधिक गंभीर हो गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Piyush Goyal: 'हम कभी बंदूक रखकर समझौता नहीं करते', अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले पीयूष गोयल
विज्ञापन


कर्नाटक राज्य ठेकेदार संघ का दावा
कर्नाटक राज्य ठेकेदार संघ ने दावा किया कि उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और दो अन्य वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों के कार्यालयों में अदृश्य दलाल सक्रिय हैं। वहीं इन आरोपों का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम शिवकुमार ने मंत्रियों की संलिप्तता से इनकार किया और कहा, 'अगर किसी ने ठेकेदारों से बिलों के भुगतान के लिए कमीशन मांगा है, तो उन्हें लोकायुक्त के पास शिकायत दर्ज करानी चाहिए। हमारे मंत्री सतीश जरकीहोली और बोसराजू इसमें शामिल नहीं हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कमीशन मांगे जाने पर लोकायुक्त में करें शिकायत- शिवकुमार
विधानसभा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा, 'अगर ठेकेदारों से कमीशन मांगा जाता है, तो उन्हें लोकायुक्त के पास शिकायत दर्ज करानी चाहिए। इस दौरान डीके शिवकुमार ने सवाल किया कि ठेकेदारों को बिल भुगतान के बारे में मंत्री से क्यों पूछना चाहिए? 'क्या उन्हें (ठेकेदारों को) विभाग के बजट की जानकारी नहीं है? जब अनुदान ही नहीं है तो उन्होंने ठेका कैसे ले लिया?'


यह भी पढ़ें - Tahawwur Rana: 'मुंबई की तरह अन्य शहरों में भी हमले की साजिश रच रहा था तहव्वुर राणा', एनआईए का दावा

उन्होंने कहा 'भाजपा के कार्यकाल में अकेले मेरे विभाग ने एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के ठेके दिए थे। विधायक इन ठेकों के बिलों के भुगतान का अनुरोध कर रहे हैं'। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव से एक साल पहले ही ठेकेदारों को चेतावनी दे दी थी। उन्होंने कहा, 'हमने उन्हें बिना फंड के कोई काम न करने की चेतावनी दी थी। हालांकि, हमारी बात सुने बिना ही वे अब राजनीतिक नेताओं के माध्यम से बिलों के भुगतान के लिए अनुरोध पत्र जारी कर रहे हैं।'

केएससीए अध्यक्ष ने क्या लगाए हैं आरोप?
गुरुवार को केएससीए अध्यक्ष आर मंजूनाथ ने कहा कि डीके शिवकुमार के कार्यालय में दलाल सक्रिय हैं और उन्होंने लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली के एक रिश्तेदार की तरफ से उनके विभाग से संबंधित मामलों में हस्तक्षेप करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने आगे दावा किया कि लघु सिंचाई मंत्री एनएस बोसराजू के बेटे (रवि बोसराजू) सभी सौदे करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed