फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Idli vendor at the railway station in Mumbai uses toilet water, video viral

इडली बनाने में टॉयलेट का पानी इस्तेमाल करता था ये दुकानदार, वीडियो वायरल

Sat, 01 Jun 2019 06:09 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Sat, 01 Jun 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
Idli vendor at the railway station in Mumbai uses toilet water, video viral
इडली (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई में रेलवे स्टेशन पर इडली बनाने वाले दुकानदार द्वार टॉयलेट का पानी इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सड़क किनारे इडली बेचने वाला व्यक्ति रेलवे स्टेशन के टॉयलेट का पानी अपनी दुकान पर इस्तेमाल कर रहा है।  

विज्ञापन


करीब 45 सेकंड के इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वेंडर इडली की चटनी बनाने में टॉयलेट का पानी  डाल रहा है। वीडियो मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन के पास का बताया जा रहा है। मामला सामने आने पर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 





एफडीए ने इस तरह का पानी इस्तेमाल न करने की सार्वजनिक चेतावनी जारी की है। मुंबई के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) शैलेश अधाव ने कहा, वीडियो हमारी जानकारी में आया है। हम उसके और इस तरह के अन्य लोगों के खिलाफ जांच करेंगे। ऐसा पानी स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। लोग इससे बीमार पड़ सकते हैं।

इस तरह के लोगों पर संभावित कार्रवाई के बारे में पूछा जाने पर एफडीए अधिकारी ने कहा, अगर कोई पकड़ा जाता है तो पहले उसके लाइसेंस की जांच की जाएगी और अगर सैंपल में ऐसा कुछ पाया जाता है तो उसे जब्त किया जाएगा। ऐसे दुकानदारों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed