फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IB woman officer Body found in Kerala and NHRC sends notice to Tamil Nadu DGP in retired SI murder case

Crime: केरल में इंटेलिजेंस ब्यूरो अधिकारी का शव मिला; तमिलनाडु में सेवानिवृत्त कर्मी की हत्या मसले में बवाल

Tue, 25 Mar 2025 12:45 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि/चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि/चेन्नई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 25 Mar 2025 12:45 PM IST
सार

केरल में पेट्टा रेलवे स्टेशन के पास इंटेलिजेंस ब्यूरो की महिला अधिकारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दूसरी तरफ, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक की हत्या के मामले में तमिलनाडु के डीजीपी और तिरुनेलवेली के कलेक्टर को नोटिस भेजकर चार सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा, केरल के पलक्कड़ में एक छात्र की हत्या के प्रयास में केरल छात्र संघ (केएसयू) के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
IB woman officer Body found in Kerala and NHRC sends notice to Tamil Nadu DGP in retired SI murder case
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

केरल में पेट्टा रेलवे स्टेशन के पास इंटेलिजेंस ब्यूरो की एक 24 वर्षीय महिला अधिकारी का शव मिला। महिला अधिकारी की पहचान पथानामथिट्टा के कूडल निवासी मेघा के रूप में हुई है, जो पेट्टा के पास पेइंग गेस्ट के तौर पर रह रही थी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि यह एक संदिग्ध आत्महत्या का मामला है। दूसरी तरफ, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मंगलवार को सेवानिवृत्त पुलिस उपनिरीक्षक की हत्या के मामले में तमिलनाडु के डीजीपी और तिरुनेलवेली जिले के कलेक्टर को नोटिस जारी किया है। आयोग ने चार सप्ताह के अंदर मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


पेट्टा पुलिस स्टेशन के पास सोमवार को महिला अधिकारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पेट्टा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, ट्रेन के लोको पायलट ने बताया कि उसने एक महिला को रेलवे ट्रैक पर कूदते देखा था, जिसके चलते यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Shimla: शिमला के प्रतिष्ठित सरकारी स्कूल में महिला शिक्षक ने छात्रा को मारे थप्पड़, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


NHRC ने लिया स्वत: संज्ञान
तिरुनेलवेली में चार लोगों के एक समूह ने दिनदहाड़े एक सेवानिवृत्त एसआई की हत्या कर दी थी। मीडिया ने घटना को प्रमुखता से उठाया, जिनका एनएचआरसी ने स्वत: संज्ञान लेते हुए तमिलनाडु के डीजीपी और तिरुनेलवेली के कलेक्टर को नोटिस जारी किया। 


यदि मीडिया रिपोर्ट सत्य, तो ये मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन: NHRC
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कहा कि कथित तौर पर पीड़ित एक कार्यकर्ता था, जो क्षेत्र में वक्फ भूमि के अतिक्रमण के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहा था। उसे कुछ लोगों ने जान से मारने की धमकियां दी थीं। मृतक ने आरोप लगाया था कि शिकायत के बाद भी पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है, क्योंकि वह आरोपियों के साथ मिली हुई है। आयोग का कहना है कि मीडिया रिपोर्ट यदि सही हैं, तो यह पीड़ित के मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है। 

ये भी पढ़ें: पति का बेरहमी से कत्ल: पत्नी ने पहले खाने में मिलाईं नींद की गोलियां, फिर चाकू से रेता गला; मां ने भी की मदद

केरल के पलक्कड़ में KSU के चार कार्यकर्ता गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, ओट्टापलम एनएसएस कॉलेज के द्वितीय वर्ष के छात्र की सोमवार को कांग्रेस की छात्र शाखा केरल छात्र संघ (केएसयू) के चार कार्यकर्ताओं ने बेहरमी से पिटाई की। आरोपियों ने छात्र को इसलिए बेरहमी से पीटा, क्योंकि उसने एक अन्य छात्र द्वारा फेसबुक पर अपलोड किए गए कॉलेज उत्सव के वीडियो पर टिप्पणी की थी। पुलिस के अनुसार, संदिग्धों ने तार से छात्र का गला घोंटने का भी प्रयास किया। चारों को सोमवार देर शाम गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि घायल छात्र का अभी इलाज चल रहा है। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed