फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IAS Tina Dabi and her husband Aamir Athar to get divorced

यूपीएससी टॉपर्स टीना और आमिर ने की थी लव मैरिज, ढाई साल बाद दी तलाक की अर्जी

Sat, 21 Nov 2020 04:47 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 21 Nov 2020 04:47 AM IST
विज्ञापन
IAS Tina Dabi and her husband Aamir Athar to get divorced
आमिर अतहर और टीना डाबी - फोटो : फाइल

साल 2015 में सिविल सेवा परीक्षा टॉप करने वाली आईएएस टीना डाबी और उनके पति अतहर आमिर ने अलग होने का फैसला किया है। इसके लिए दोनों ने आपसी सहमति से एक फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है। दोनों ने साल 2018 में शादी की थी और इनका विवाह काफी सुर्खियों में भी रहा था। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 2015 की सिविल सेवा परीक्षा में डीना डाबी ने जहां शीर्ष स्थान हासिल किया था वहीं, जम्मू-कश्मीर के रहने वाले आमिर अतहर उल शफी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया था। अर्जी में दोनों ने कहा है कि वह आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर रहे हैं। फिलहाल दोनों जयपुर में तैनात हैं। 
विज्ञापन



बता दें कि टीना, वित्त विभाग में संयुक्त सचिव हैं तो आमिर सीईओ ईजीएस के पद पर तैनात हैं। टीना और आमिर की शादी जब होने वाली थी तब हिंदू महासभा ने इस पर एतराज जताते हुए इसे लव जिहाद की साजिश करार दे डाला था। अब इनके तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद फिर विवाद शुरू हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed