फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   I-T raids Karnataka minister DK Shivakumar's premises in Delhi's Safdarjung area

कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री शिवकुमार के ससुराल पर छापा, 15 करोड़ की बेनामी संपत्ति जब्त

Thu, 03 Aug 2017 11:36 AM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
amarujala.com- presented by: मोहित Updated Thu, 03 Aug 2017 11:36 AM IST
विज्ञापन
I-T raids Karnataka minister DK Shivakumar's premises in Delhi's Safdarjung area

कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री शिवकुमार के दिल्ली स्थित ससुराल पर आयकर विभाग ने गुरुवार को छापेमारी कर 15 करोड़ की बेनामी संपत्ति जब्त की है। दिल्ली के सफदरजंग इलाके में शिवकुमार के साले का घर है जहां यह छापेमारी अब भी जारी है।

विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को शिवकुमार के 39 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी जिसमें 10 करोड़ कैश बरामद किया गया था। शिवकुमार गुजरात के 44 विधायकों की बेंगलूर में अपने रिसॉर्ट में मेहमाननवाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री और उनके परिवार के 39 ठिकानों पर तड़के 120 अधिकारियों की टीम ने कार्रवाई शुरू की। उनके साथ अर्धसैनिक बलों की टुकड़ी भी थी। शुरुआत में छापे में ढाई करोड़ रुपये बरामद होने की खबर आई थी लेकिन बाद में रकम बढ़ती चली गई। आखिरकार नोटों की गिनती करने के लिए मशीनें लगानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्स चोरी के एक मामले में की गई इस कार्रवाई का असर संसद में भी पहुंचा, जहां कांग्रेस ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए छापे के समय पर सवाल उठाया। सरकार ने कहा कि छापे का गुजरात के विधायकों से कोई लेना-देना नहीं है। यह आयकर विभाग की रुटीन कार्रवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed