{"_id":"5ae576644f1c1b042e8b5f06","slug":"hyderabad-youth-bike-shows-a-message-about-not-use-helmet-police-taught-him-a-proper-lesson","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हेलमेट नहीं, मैं असली मर्द की तरह मरूंगा', पुलिस ने दिया ऐसा जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'हेलमेट नहीं, मैं असली मर्द की तरह मरूंगा', पुलिस ने दिया ऐसा जवाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक ने नियमों को तार-तार करने का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। हैदराबाद के रहने वाले एक युवक ने बाइक पर लिखा कि वह हेलमेट नहीं पहनेगा, क्योंकि वो असली मर्द है और मर्द की तरह ही मरेगा। दिलचस्प बात है कि पुलिस ने युवक को उसी के अंदाज में जवाब दिया है।
विज्ञापन
हैदराबाद पुलिस ने ट्विटर पर लिखा कि सर हमें बहुत दुख है। हम आपको मरने नहीं देंगे। हम यह देखेंगे कि आप एक असली मर्द की तरह जीवन जीएं। कृपया हेलमेट पहने और सुरक्षित यात्रा करें। युवक का नाम कृष्ण रेड्डी है और उसे कई बार बिना हेलमेट के देखा गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने जब यह देखा कि कृष्ण एक नहीं कई बार ट्रैफिक नियमों को धज्जियां उड़ाने लगा है, तो उसे सबक सीखाने की ठान ली गई। पुलिस ने उसकी बाइक का नंबर ट्रेस करके उसे सुधारने की कोशिश में जुट गई। इसके बाद पुलिस ने मजाकिया लहजे में रेड्डी को जवाब दिया।
विज्ञापन
#HYDTPweCareForU We r extremely Sorry Mr. Krishna Reddy Sir. We won't let U die. We will see that U "LIVE LIKE REAL MEN". Please wear helmet & ride. 🚴♂️😀@AddlCPTrHyd pic.twitter.com/Q9NFcD4hva
— HYDTP (@HYDTP) April 25, 2018