{"_id":"5db804ed8ebc3e93a7700ded","slug":"hyderabad-kids-from-alakaapoor-township-write-to-k-chandrashekar-rao-begging-for-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद: पानी की मांग के लिए बच्चों का सीएम को पत्र, कहा- पांच साल से कर रहे इंतजार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैदराबाद: पानी की मांग के लिए बच्चों का सीएम को पत्र, कहा- पांच साल से कर रहे इंतजार
Tue, 29 Oct 2019 03:02 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 29 Oct 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
बच्चों ने सीएम को लिखा पत्र
- फोटो : ANI
साफ और सुरक्षित पीने के पानी की मांग के लिए सरकार में बैठे लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए हैदराबाद के अलकापूर टाउनशिप के बच्चों ने पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की। इस पोस्टकार्ड अभियान में बच्चों ने मुख्यमंत्री, जल बोर्ड के निदेशक और गवर्नर को पत्र लिखा और कहा कि पानी उन लोगों की बुनियादी अधिकार हैं, और सरकार उनको यह अधिकार मुहैया कराए।
विज्ञापन
Hyderabad: Children from Alakaapoor Township have written to Telangana CM K. Chandrashekar Rao demanding supply of water to their area, state, "We need water, we are waiting for 5 years." pic.twitter.com/y5paS7251c
— ANI (@ANI) October 29, 2019विज्ञापन
हैदराबाद के अलकापूर टाउनशिप के बच्चों ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को पत्र लिखकर अपने क्षेत्र में पानी की आपूर्ति की मांग की और लिखा कि हमें पानी की जरूरत है, हम पांच साल से इसका इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
बच्चों ने अपने पत्र में लिखा कि 'प्रिय केटीआर चाचा, हमें पानी की जरूरत है। हम पिछले पांच सालों से पानी का इंतजार कर रहे है। कृप्या हमें पानी मुहैया कराइए और हमारी कॉलोनी को बचाइए।'
13 साल के सिरीकर बालागोनी ने अपना दुख जाहिर करते हुए कहा कि हमें सालों से पानी का इंतजार कर रहे हैं। इन पोस्टकार्डों के माध्यम से हम अपने नेताओं से आग्रह करते हैं कि वे इस समस्या का पूर्ण रूप से निवारण करें।
सिरीकर के पिता ने बताया कि पानी की समस्या केवल कुछ लोगों को नहीं है बल्कि इस समस्या से चार हजार लोग प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि हमारे फ्लैट सरकार के नियमों के आधार पर बनाए गए। हम सामान्य नागरिक की तरह अपना कर देते हैं, इसके बावजूद हमारे साथ इस प्रकार का भेदभाव क्यों किया जा रहा है?
वहीं, इस मामले को लेकर जल बोर्ड के सूत्रों ने कहा कि परियोजना के लिए फाइल सरकार द्वारा अनुमोदित नहीं की गई थी, इसलिए कोई काम नहीं किया जा सकता था।