फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   hyderabad Hydraulic jacks lift house with 16 inside triggers a perilous tilt Latest News Update

Hyderabad: हाइड्रॉलिक जैक से उठा दिया तीन मंजिला मकान, घर में मौजूद लोगों को बताया तक नहीं, बाल-बाल बची जान

Mon, 26 Jun 2023 09:16 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 26 Jun 2023 09:16 PM IST
सार

पड़ोसी की शिकायत पर आरोपी मकान मालिक पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उस पर दूसरों की जिंदगी खतरे में डालने से जुड़ी धाराएं लगाई गई हैं। मामले में पुलिस का दावा है कि मकान मालिक ने हाइड्रोलिक जैक के इस्तेमाल की इजाजत भी नहीं ली थी।

विज्ञापन
hyderabad Hydraulic jacks lift house with 16 inside triggers a perilous tilt Latest News Update
Hydraulic jacks lift house - फोटो : Social Media

विस्तार

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां कुथबुल्लारपुर के चिंथल गांव में बीते शनिवार को तीन मंजिला इमारत के लिए हाइड्रोलिक जैक का इस्तेमाल किया। मामला चौंकाने वाला इसलिए है, क्योंकि इस दौरान इमारत के अंदर करीब 16 लोग मौजूद थे। उन्होंने बिना बताए इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम देने की कोशिश की गई।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हाइड्रोलिक जैक से इमारत को उठाने के दौरान इमारत थोड़ा झुक गई और उसका कुछ हिस्सा बगल के आवासीय अपार्टमेंट पर जा गिरा। गनीमत रही कि इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला?
मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इमारत के मालिक ने इमारत को सड़क के लेवल से ऊपर उठाने के लिए हाइड्रोलिक जैक मंगवाया था। उसने किसी भी किरायेदार को इसकी सूचना नहीं दी। मामला शनिवार शाम चार से पांच बजे के बीच का है। इमारत को उठाने के दौरान अंदर कई लोग मौजूद थे। इस पूरी प्रक्रिया में इमारत पड़ोस में स्थित अपार्टमेंट की ओर झुक गई। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। 
 

विज्ञापन

इसके पीछे की वजह क्या?
पुलिस के मुताबिक, इलाके में ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम की ओर से नई सीसी रोड बनाई गई थी। इस वजह से इमारत के नीचते तल की फर्श रोड से करीब 10 इंच नीचे हो गई थी। ऐसे में बारिश के दौरान जलभराव की वजह से इमारत के अंदर तक पानी भर जाता था। इससे निजात पाने के लिए इमारत के मालिक ने 32 साल पुरानी इमारत को ऊपर की ओर उठाने का फैसला किया।
 

जमींदोज करनी पड़ी इमारत
हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रेट हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) हरकत में आया और आपदा राहत बल को मौके पर रवाना किया। उन्होंने लोगों को इमारत से बाहर निकाला। इसके बाद रविवार को उस इमारत को जमींदोज कर दिया गया और बगल वाले अपार्टमेंट के मरम्मत का काम भी शुरू किया गया।
 

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
बताया जा रहा है कि पड़ोसी की शिकायत पर आरोपी मकान मालिक पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उस पर दूसरों की जिंदगी खतरे में डालने से जुड़ी धाराएं लगाई गई हैं। मामले में पुलिस का दावा है कि मकान मालिक ने हाइड्रोलिक जैक के इस्तेमाल की इजाजत भी नहीं ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed