{"_id":"5b95010c867a557e8327b9c4","slug":"hyderabad-doctors-work-in-hospital-with-wear-helmet-to-wake-the-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार को जगाने के लिए इस अस्पताल के डॉक्टर करते हैं हेलमेट पहनकर इलाज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सरकार को जगाने के लिए इस अस्पताल के डॉक्टर करते हैं हेलमेट पहनकर इलाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Updated Sun, 09 Sep 2018 04:46 PM IST
विज्ञापन
निजाम काल में बनी इमारत में चल रहे हैदराबाद के ओस्मानिया अस्पताल की इमारत जर्जर हो गई है। इमारत इतनी कमजोर हो गई है कि अब छत टूटकर गिरने लगी है। दो मंजिलों को रेड अलर्ट में डाल दिया गया है। इस खस्ता हाल इमारत में अब तक पांच मरीज भी घायल हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने अप्रैल में वादा किया था कि तीन महीने में नई बिल्डिंग का काम शुरू कर देंगे, लेकिन मंत्री अपना वादा भूल चुके हैं।
विज्ञापन
ओस्मानिया अस्पताल को डॉक्टर सरकार से नई बिल्डिंग की मांग कर रहे हैं। अपनी मांग पूरी कराने के लिए डॉक्टरों ने एक नया तरीका निकाला है। डॉक्टर रोज सुबह 9 से 11:30 बजे तक हेलमेट पहनकर इलाज करते हैं ताकि कोई बड़ा हादसा होने से पहले सरकार उनकी सुन ले।
विज्ञापन