फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   HSC maths paper shared on WhatsApp before exam

महाराष्ट्रः परीक्षा से 20 मिनट पहले व्हाट्सएप पर लीक हुआ गणित का पेपर

Tue, 07 Mar 2017 09:10 AM IST
amarujala.com-Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com-Presented by: संदीप भट्ट Updated Tue, 07 Mar 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
HSC maths paper shared on WhatsApp before exam

सेना भर्ती परीक्षा के बाद अब मुंबई में महाराष्ट्र राज्य शिक्षा बोर्ड की बारहवी कक्षा के गणित का पेपर लीक हो गया। पेपर लीक होने से महाराष्ट्र राज्य शिक्षा बोर्ड में हड़कंप

विज्ञापन

मच गया। सोमवार को महाराष्ट्र राज्य शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा के गणित का पेपर परीक्षा से 20 मिनट लीक हो गया।

परीक्षा 11 बजे से होनी थी जबकि 10 बजकर 40 मिनट पर पेपर व्हाट्सएप पर लीक हो गया। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को मराठी का पेपर लीक हुआ तो वहीं शनिवार को भी एसपी सबजेक्ट सचिवीय अभ्यास और राजनीति विज्ञान का पेपर लीक हुआ। महाराष्ट्र राज्य शिक्षा बोर्ड का पेपर लीक का यह चौथा मामला है। फिलहाल 12वीं गणित की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र राज्य शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि पेपर लीक मामले में बोर्ड जांच कर रहा है। मामले में दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की
विज्ञापन
विज्ञापन

जाएगी।

आर्मी भर्ती परीक्षा का पेपर भी हुआ था लीक

HSC maths paper shared on WhatsApp before exam

महाराष्ट्र में पेपर लीक के मामले बढ़ते जा रहे हैं जिससे शासन-प्रशासन पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। मालूम हो कि इससे पहले सेना भर्ती परीक्षा का पेपर लीक
हुआ। पुलिस ने इस मामले में 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

वहीं, सेना के कुछ लोगों समेत 350 विद्यार्थियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो शुरुआती जांच में पुलिस ने पाया कि आर्मी भर्ती परीक्षा का पेपर विद्यार्थियों को करीब 2 लाख रुपये तक में बेचा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed