फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   HRD ministry to JNU students: Call off agitation, agreed on basic demand

जेएनयू छात्रों की बुनियादी मांग मानने को सहमत सरकार, यूजीसी भरेगा बढ़ी हुई फीस

Sat, 11 Jan 2020 12:57 AM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sat, 11 Jan 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
HRD ministry to JNU students: Call off agitation, agreed on basic demand
जेएनयू छात्र संघ नेताओं संग बैठक करते एचआरडी सचिव अमित खरे - फोटो : पीटीआई

मानव संसाधन विकास मंत्रालय जेएनयू छात्र संघ की बुनियादी मांग मानने को राजी हो गया है। साथ ही बढ़ी हुई फीस का वहन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) करेगा। मानव संसाधन मंत्रालय ने शुक्रवार को कुलपति, छात्र संघ के नेताओं और बाद में यूजीसी के साथ बैठक की। 

विज्ञापन


एचआरडी मंत्रालय ने कहा कि फीस में संशोधन की मांग मान ली है। मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि छात्र संघ के नेता उपयोगिता व सेवा शुल्क देने के लिए तैयार नहीं थे। जैसा पहले कहा जा चुका है कि इसका भुगतान यूजीसी द्वारा किया जाएगा। हालांकि छात्रों की अन्य मांगों पर मंत्रालय ने कोई भरोसा नहीं जताया है। 
विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने भी जेएनयू में पांच जनवरी को हुई हिंसा पर दुख जताया था। इस संबंध में उन्होंने कई ट्वीट किए। उन्होंने कहा कि मंत्रालय इस तरह की हिंसा और अराजकता को बर्दाश्त नहीं करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र संघ के नेताओं के साथ बैठक के बाद मानव संसाधन मंत्रालय के सचिव अमित खरे ने कहा, 'जेएनयू छात्रों की बुनियादी मांग मानने को तैयार है। उनसे आंदोलन खत्म करने को कहा गया है। हमने आज सुबह वीसी और उनकी टीम के साथ मुलाकात की। इसके बाद हम छात्र संघ के नेताओं से मिले और हमने उन्हें बताया कि उन्हें उपयोगिता और सेवा शुल्क देने की जरूरत नहीं है। उन्हें सिर्फ बढ़े हुए कमरे का किराया देना होगा।'

अन्य मांगों पर अमित खरे ने कहा कि मांगें तो बहुत हो सकती हैं। एचआरडी मंत्रालय ने जेएनयू के पांच सदस्यीय दल से मिला था, जिसमें वीसी एम जगदीश कुमार, रजिस्ट्रार प्रमोद कुमार और तीन रेक्टर्स शामिल थे। 

13 जनवरी से शुरू होंगी क्लास 

अमित खरे ने यह भी कहा कि मंत्रालय द्वारा हॉस्टल फीस को लेकर किया गया फैसला पूरी तरह से लागू किया गया है। हमने अनुमानित खर्च को लेकर यूजीसी को लिखा है। अगर जरूरत पड़ी तो रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा दी जाएगी। 13 जनवरी से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed