{"_id":"59c9fb064f1c1bc8538b477b","slug":"hrd-ministry-summons-to-bhu-vc-girish-chandra-tripathi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू बवालः कुलपति जीसी त्रिपाठी को HRD मिनिस्ट्री ने जारी किया समन, VC ने बताया झूठ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बीएचयू बवालः कुलपति जीसी त्रिपाठी को HRD मिनिस्ट्री ने जारी किया समन, VC ने बताया झूठ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 26 Sep 2017 02:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू के कुलपति जीसी त्रिपाठी को मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने समन जारी किया है। त्रिपाठी मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। प्रदर्शनकारियों और राजनीतिक पार्टियों का दावा है कि एचआरडी मिनिस्ट्री ने उन्हें समन किया है। हालांकि वाइस चांसलर जीसी त्रिपाठी ने इस तरह की खबर को नकारते हुए इसे झूठ करार दिया है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के एक प्रवक्ता का कहना है कि बीएचयू की एग्जीक्यूटिव काउंसिल की तिमाही बैठक में शामिल होने के लिए वीसी दिल्ली गए हुए हैं। इन सबके अलावा वाराणसी के कमिश्नर नितिन गोकर्ण ने बीएचयू बवाल को लेकर अपनी प्राथमिक रिपोर्ट राज्य के चीफ सेक्रेटरी राजीव कुमार को सौंप दी है, जिसमें बीएचयू में हुए बवाल के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने इस रिपोर्ट में कहा है कि पीड़िता की शिकायत पर यूनिवर्सिटी ने संवेदनशीलता नहीं दिखाई और न ही इस मामले पर कोई जरूरी कार्रवाई ही की।
इससे पहले जीसी त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू में कहा कि BHU में शोषण का मुद्दा क्रिएट किया गया है। मुझे ऐसा लगता है कि कुछ बाहरी लोगों ने इस मामले को जबरदस्ती तूल दिया। ये लोग झूठ को भी सच की तरह पेश कर रहे हैं, यही वजह है कि अपरिपक्व और मासूम दिमाग उसे सच की तरह स्वीकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: BHU: वाराणसी के कमिश्नर ने सौंपी रिपोर्ट, कहा- यूनिवर्सिटी प्रशासन है बवाल का जिम्मेदार
सोमवार को विश्वविद्यालय के 1000 अज्ञात छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई जिसमें यूनिवर्सिटी में हिंसा, हथियार और सरकारी काम को प्रभावित करने की धाराएं लगाई गईं। शनिवार को कैंपस में हिंसा देखने को मिली थी।
पढ़ें: BHU में बवालः बीएचयू प्रशासन, वाराणसी प्रशासन और पुलिस सब कटघरे में