फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   HRD ministry ordered the UGC to form a high-level committee over fake degrees

फर्जी डिग्रियों की बिक्री मामले में मंत्रालय ने यूजीसी को दिया उच्चस्तरीय कमेटी बनाने का आदेश

Fri, 30 Aug 2019 03:40 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 30 Aug 2019 03:40 AM IST
विज्ञापन
HRD ministry ordered the UGC to form a high-level committee over fake degrees
मानव संसाधन एवं विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : एएनआई

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कुछ विश्वविद्यालयों में फर्जी डिग्रियों की ब्रिकी को लेकर मीडिया में आई खबरों के बाद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति के गठन का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि समिति को तीन सप्ताह के भीतर अपनी जांच पूरी करनी है और ऐसे संस्थानों एवं व्यक्तियों की पहचान करनी है। वहीं, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी ट्वीट कर कहा कि इस संबंध में संबंधित संस्थाओं को जांच के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


एचआरडी मंत्रालय ने इस बारे में ट्वीट कर बताया कि मीडिया में आई खबरों के मद्देनजर मंत्रालय ने कुछ विश्वविद्यालयों में फर्जी डिग्रियों की ब्रिकी के आरोपों पर यूजीसी को तत्काल एक उच्च स्तरीय समिति के गठन का आदेश दिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह समिति उन संस्थानों एवं व्यक्तियों की पहचान करेगी जो ऐसे अवैध कार्यो में लिप्त है ताकि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। वहीं, इस विषय पर मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने ट्वीट में कहा कि एक न्यूज चैनल में प्रसारित,कुछ संस्थाओं द्वारा डिग्रियां बेचे जाने का समाचार उनके संज्ञान में आया है।

उन्होंने कहा कि मैंने संबंधित संस्थाओं को सख्ती से जांच करने के निर्देश दिए हैं। जो कोई भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed