फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Howrah Bridge to remain closed overnight for comprehensive health check-up

West Bengal: कल रातभर बंद रहेगा कोलकाता का हावड़ा ब्रिज, चार दशक में पहली बार जांच करेंगे विशेषज्ञ

Fri, 15 Nov 2024 08:36 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 15 Nov 2024 08:36 PM IST
सार

West Bengal: एक आधिकारिक बयान में जानकारी दी गई है कि हावड़ा ब्रिज को रवींद्र सेतु के रूप में भी जाना जाता है। यह ब्रिज शनिवार रात 11.30 बजे से लेकर रविवार सुबह 4.30 बजे तक दोनों दिशाओं में पूरी तरह से बंद रहेगा।

विज्ञापन
Howrah Bridge to remain closed overnight for comprehensive health check-up
हावड़ा पुल - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कोलकाता का प्रसिद्ध हावड़ा ब्रिज पर शनिवार मध्य रात्रि से रविवार सुबह तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। ऐसा 35 वर्षों में पहली बार हो रहा है जब वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाकर पुल की स्थिति की जांच की जाएगी। यह जांच श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट द्वारा की जाएगी और इसमें राइट्स नाम की विशेषज्ञों की एजेंसी का सहयोग लिया जा रहा है। 
विज्ञापन


एक रात के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेगा ब्रिज
एक आधिकारिक बयान में जानकारी दी गई है कि हावड़ा ब्रिज को रवींद्र सेतु के रूप में भी जाना जाता है। यह ब्रिज शनिवार रात 11.30 बजे से लेकर रविवार सुबह 4.30 बजे तक दोनों दिशाओं में पूरी तरह से बंद रहेगा। कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के अधिकारियों ने बताया कि ब्रिज को जांच के लिए अस्थायी रूप से इसलिए बंद किया जा रहा है, ताकि बिना बाधा के जांच की जा सके। इस दौरान यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो। 
विज्ञापन


चार दशक में पहली बार हो रही ब्रिज की व्यापक जांच
उन्होंने बताया कि इस जांच के नतीजों के आधार पर ब्रिज के भविष्य के रखरखाव और संरक्षण की योजना बनाई जाएगी। यह ब्रिज कोलकाता की धरोहर और मजबूती का प्रतीक है। ब्रिज की यह जांच चार दशकों में पहली बार हो रही है। आखिरी बार 1983 और 1988 में ब्रिज की ऐसी ही व्यापक जांच की गई थी, जब इसने चालीस साल की सेवा पूरी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
1500 फीट लंबा और 71 फीट चौड़ा है हावड़ा ब्रिज
हावड़ा ब्रिज 1,500 फीट लंबा है और यह कोलकाता के लिए एक जीवन रेखा की तरह है। इससे रोजाना लाखों वाहन और पैदल यात्री गुजरते हैं। ब्रिज की चौड़ाई 71 फीट है और इसके दोनों किनारों पर 18.5 फीट चौड़े फुटपाथ भी हैं। ब्रिज के भार को सहन करने वाली प्रणाली में 78 हेंगर हैं, जो इसके वजन को नीचे की कंक्रीट डेक स्लैब्स पर स्थानांतरित करते हैं। ब्रिज पर अभी नियमित रखरखाव के कार्य किए जाते हैं। यह व्यापक जांच ब्रिज की दीर्घकालिक सुरक्षा और कार्यक्षमता को सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed