फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   How much effective covaxin for children dose aadhar card cowin app registration all you need to know

बच्चों को कोरोना का टीका: कितनी असरदार होगी वैक्सीन, क्या जरूरी होगा आधार, जानें हर सवाल का जवाब

Tue, 12 Oct 2021 03:23 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Tue, 12 Oct 2021 03:23 PM IST
सार

ऐसे में लोगों के मन में सबसे पहला सवाल यह है कि बच्चों को वैक्सीन के कितने डोज लगाए जाएंगे। सरकार की ओर से मिली सूचना के तहत वयस्कों की तरह बच्चों को भी कोवाक्सिन की दो डोज लगाई जाएंगी।

विज्ञापन
How much effective covaxin for children dose aadhar card cowin app registration all you need to know
बच्चों को लगेगा कोरोना का टीका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने दो से 18 साल तक के बच्चों को कोरोना का टीका लगाने के लिए मंजूरी मिलनी बाकी है। कहा जा रहा है कि बच्चों को कोवाक्सिन का स्वदेशी टीका लगाया जाएगा। हालांकि, लोगों के मन में कई सवाल हैं। जैसे बच्चों पर कोवाक्सिन कितनी असरदार होगी? क्या बच्चों को टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड से पंजीकरण कराना होगा? बच्चों को टीके की कुल कितनी डोज लगाई जाएंगी और उनके बीच का गैप कितना होगा? इस रिपोर्ट में हम इन सब सवालों के जवाब लेकर आए हैं। 

विज्ञापन

सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला

जानकारी के मुताबिक, बच्चों को कोरोना का टीका लगाने से पहले कोवाक्सिन को लंबे ट्रायल से गुजरना पड़ा। इसके तहत भारत बायोटेक कंपनी ने दो से 18 तक की उम्र के बच्चों पर तीन चरणों में ट्रायल किए। सितंबर 2021 के दौरान दूसरे और तीसरे चरण का ट्रायल पूरा किया गया। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार जल्द ही भारत बायोटेक की कोवाक्सिन का टीका बच्चों को लगाने की मंजूरी दे देगी, जिसके बाद इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को वैक्सीन के कितने डोज लगेंगे?

ऐसे में लोगों के मन में सबसे पहला सवाल यह है कि बच्चों को वैक्सीन के कितने डोज लगाए जाएंगे। सरकार की ओर से मिली सूचना के तहत वयस्कों की तरह बच्चों को भी कोवाक्सिन की दो डोज लगाई जाएंगी। इन दोनों डोज के बीच कितना गैप रखा जाएगा, इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। अगर वयस्कों की बात करें तो कोवाक्सिन की एक डोज लगवाने के बाद चार से छह सप्ताह का गैप रखा जाता है। 

विज्ञापन

क्या जरूरी होगा आधार कार्ड से पंजीकरण?

लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि बच्चों को कोरोना का टीका लगवाने के लिए पंजीकरण कैसे कराना होगा? क्या उनके लिए भी आधार कार्ड ही अनिवार्य होगा? क्या बच्चों का पंजीकरण भी कोविन ऐप के माध्यम से होगी? जानकारों की मानें तो सिर्फ आधार कार्ड से ही कोरोना टीकाकरण के लिए बच्चों का पंजीकरण नहीं होगा। इसके लिए जन्म प्रमाण-पत्र को मुख्य कागजात के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा कोविन ऐप पर पंजीकरण की भी जरूरत नहीं होगी, क्योंकि सरकार की ओर से टीकाकरण के लिए वॉक-इन की सहूलियत पहले भी शुरू की जा चुकी है। साथ ही, सरकार बच्चों को देखते हुए डोर-टु-डोर टीकाकरण भी शुरू कर सकती है।

बच्चों पर कितनी असरदार होगी कोवाक्सिन?

लोगों के मन में बच्चों पर कोवाक्सिन के असर को लेकर भी संशय है। वे जानना चाहते हैं कि बच्चों पर कोवाक्सिन कितनी असरदार होगी? दरअसल, बच्चों पर इस वैक्सीन के कुल तीन ट्रायल किए गए। जांच में सामने आया कि यह टीका बच्चों पर 78 फीसदी तक कामयाब रहा, जिसके बाद केंद्र सरकार ने इसके लिए मंजूरी दी। अहम बात यह है कि वयस्कों पर भी कोवाक्सिन का सक्सेस रेट 78 फीसदी तक पाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed