फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Raja Raghuvanshi Murder Case Update Police to Take Accused to Sohra for Scene Recreation Details in Hindi

Meghalaya Horror: 'राजा पर पहला वार विशाल, दूसरा आनंद, तीसरा आकाश ने किया; सोनम तब दूर चली गई', पुलिस का दावा

Tue, 17 Jun 2025 02:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 17 Jun 2025 02:02 PM IST
सार

पूर्वी खासी हिल्स के एसपी विवेक सिम ने पीटीआई को बताया, 'हम अपराध स्थल को फिर से बनाने के लिए सभी आरोपियों को सोहरा ले गए।' उन्होंने बताया कि उन्हें दोपहर 12 बजे के आसपास सोहरा में एक अलग पार्किंग स्थल और एक घाटी के ऊपर ले जाया गया।' एक अधिकारी ने बताया कि एसआईटी ने असम पुलिस और कुछ अन्य राज्यों से भी सहायता मांगी है, जहां आरोपी व्यक्ति अपराध से पहले और बाद में रहे हैं।

विज्ञापन
Raja Raghuvanshi Murder Case Update Police to Take Accused to Sohra for Scene Recreation Details in Hindi
राजा हत्याकांड की टाइमलाइन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच तेज हो गई है। मेघालय पुलिस आरोपियों को लेकर सीन रीक्रिएट करने के लिए सोहरा ले गई। अधिकारियों ने बताया कि मेघालय पुलिस इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या के सभी आरोपियों को मंगलवार को सोहरा ले गई, जिसमें उनकी पत्नी सोनम भी शामिल हैं। राजा की 23 मई को पूर्वोत्तर राज्य में हनीमून के दौरान हत्या कर दी गई थी। हत्या के सिलसिले में उनकी पत्नी सोनम, उनके कथित प्रेमी राज और तीन हत्यारों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- यूपी में दुल्हन ने कराया दूल्हे का कत्ल: मुस्कान-सोनम से भी आगे निकली गुलफशां, शादी से पहले आशिक से कराई हत्या
विज्ञापन


राजा रघुवंशी हत्याकांड में क्राइम सीन रीक्रिएशन पर एसपी ईस्ट खासी हिल्स विवेक सिम ने कहा, 'रीक्रिएशन बहुत सफल रहा। अब हमें बहुत स्पष्ट तस्वीर मिल गई है। एसआईटी ने आज कई जगहों का दौरा किया ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपियों ने यह कैसे किया। हमने पार्किंग स्थल से शुरुआत की, जहां उन्होंने अपने दोपहिया वाहन रखे थे। हम व्यू-पॉइंट पर गए और पता लगाया कि हत्या से ठीक पहले कौन कहां खड़ा था। तीन वार किए गए- पहला विशाल ने, दूसरा आनंद ने और आखिरी वार आकाश ने किया। हमने पाया कि एक और चाकू अभी भी बरामद किया जाना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'आरोपियों ने फिर से बताया कि उन्होंने चाकू कैसे फेंका'
उन्होंने आगे कहा, 'आरोपियों ने फिर से बताया कि उन्होंने चाकू कैसे फेंका। एसडीआरएफ दूसरा हथियार बरामद करने की कोशिश कर रहा है। हमने पता लगाया है कि राजा के मोबाइल फोन का क्या हुआ। इसे सोनम ने और फिर विशाल ने क्षतिग्रस्त किया। यह पूरी घटना दोहराई गई और यहां से उनका निकलना भी।'

'राजा को मारा गया तो सोनम मौके से दूर चली गई'
एसपी ईस्ट खासी हिल्स ने कहा, 'हमने पता लगाया है कि पीड़ित को हथियार से मारा गया था। पहला वार विशाल उर्फ विक्की ने किया था। जब राजा को मारा गया और खून निकला, तो सोनम मौके से दूर चली गई। तीनों आरोपियों ने शव को नीचे फेंक दिया।'




राजा का क्षत-विक्षत शव 2 जून को वेइसाडोंग जलप्रपात के पास खाई में मिला था। सोनम 9 जून की सुबह करीब 1,200 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली थी। यहां उसने आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस ने उसके कथित प्रेमी और तीन हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी मेघालय पुलिस की हिरासत में हैं। एसआईटी मामले की जांच कर रही है। 

डीजीपी आई नोंग्रांग ने सोमवार को कहा था कि एसआईटी मामले की विभिन्न कोणों से जांच कर रही है। नोंग्रांग ने पीटीआई से कहा, 'हम जांच कर रहे हैं कि क्या इस मामले में कुछ और भी है। यह असामान्य है कि शादी के कुछ दिनों के भीतर ही सोनम अपने पति के खिलाफ इतनी दुश्मनी पैदा कर ले।' उन्होंने कहा कि हम सभी संभावित कोणों की जांच कर रहे हैं। पर्याप्त सबूत हैं और सभी पहलुओं को जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed