{"_id":"6ae440912a6624a8d3069d23","slug":"keralam-idukki-post-office-husband-suicide-wife-attacked-critical-kuzhithozhu-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक विवाद का खौफनाक अंत: केरलम में पत्नी पर जानलेवा हमला कर पति ने खुद को मारी गोली; पुलिस ने क्या कहा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पारिवारिक विवाद का खौफनाक अंत: केरलम में पत्नी पर जानलेवा हमला कर पति ने खुद को मारी गोली; पुलिस ने क्या कहा?
Fri, 30 Oct 2026 12:39 PM IST
अमन मौर्या
पीटीआई, इडुक्की, केरलम
पीटीआई, इडुक्की, केरलम
Published by: अमन मौर्या
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:39 PM IST
सार
केरलम के इडुक्की जिले के कुझिथोजु डाकघर में एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी और अस्थायी पोस्टमास्टर पर लोहे की रॉड से हमला किया और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कट्टाप्पना के एक निजी अस्पताल में पत्नी को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इडुक्की जिले के कुझिथोजु स्थित एक डाकघर में एक व्यक्ति ने लोहे की रॉड से अपनी पत्नी श्रीजा पर हमला किया और फिर रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि डाकघर में अस्थायी पोस्टमास्टर के तौर पर काम करने वाली श्रीजा के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें कट्टाप्पना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। यह घटना सुबह करीब 9.30 बजे हुई, जब श्रीजा डाकघर खोलने के लिए वहां पहुंचीं। आरोपी पति (जिनकी पहचान संतोष के रूप में हुई है) ने पीछे से आकर उन पर लोहे की रॉड से हमला किया और उनके सिर पर वार किया। हमला होते देख जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तो संतोष ने उन पर बंदूक तान दी और उन्हें दूर ही रखा, जिसके बाद उसने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने बताया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: 'किसान नहीं होंगे तो दूध कहां से मिलेगा?': सीएम डीके शिवकुमार ने कैबिनेट के फैसले का किया बचाव, वजह भी गिनाई
पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जानकारी से पता चला है कि दंपति के बीच कुछ समय से पारिवारिक मुद्दों को लेकर अक्सर विवाद हो रहा था। हालांकि, हमले के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम सबूत जुटाने के लिए मौके पर पहुंची। जिला पुलिस प्रमुख ने भी घटनास्थल का दौरा किया। अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से पहले कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी, जिसमें शव का प्रारंभिक निरीक्षण (इनक्वेस्ट) भी शामिल है।