गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया : दोहरी नागरिकता को मंजूरी देने का कोई प्रस्ताव नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृह मंत्रालय ने मंगवार को लोकसभा में स्पष्ट किया कि विदेशों में बसे भारतीयों को दोहरी नागरिकता देने के किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जा रहा है। मंत्रालय ने सांसदों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में बताया कि बीते दो सालों व चालू साल में भूटान, चीन व म्यांमार सीमा से घुसपैठ की कोई घटना नहीं हुई। वहीं भारत-पाकिस्तान सीमा से घुसपैठ के 61, बांग्लादेश सीमा से 1045, नेपाल सीमा से 63 मामले सामने आए।
The number of cases of infiltration border-wise, reported during the last 2 years & current year are - 61 at India-Pakistan border, 1045 at India-Bangladesh border, 63 at India-Nepal border and nil infiltrations at India-Bhutan, India-Myanmar and India-China border: MHA in LS
— ANI (@ANI) February 9, 2021विज्ञापन
तमिलनाडु के 108 शिविरों में रहे श्रीलंका के तमिल शरणार्थी
मंत्रालय ने बताया कि तमिलनाडु के राहत व पुनर्वास आयुक्तालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के 108 शिविरों में 58,843 श्रीलंका से आए तमिल शरणार्थी रह रहे हैं। वहीं 34,135 श्रीलंकाई तमिल शरणार्थी कैंपों के अलावा अन्यत्र रह रहे हैं। इनकी जानकारी स्थानीय पुलिस को है। 54 श्रीलंकाई तमिल ओडिशा के मलकानगिरि में शरणार्थी शिविर में रह रहे हैं।
20,600 एनजीओ के पंजीयन रद्द
गृह मंत्रालय ने यह भी बताया कि 2011 से अब तक विदेशी चंदे के नियमों के उल्लंघन के चलते 20,600 एनजीओ व संगठनों के पंजीयन रद्द किए गए हैं। 2018 से 2020 तक 1810 संगठनों के विदेशी चंदा नियमन कानूनों के तहत पंजीयन निरस्त किए गए।