फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Minister Shah meets several leaders of the Naga group in New Delhi

पूर्वोत्तर: गृहमंत्री शाह ने नई दिल्ली में नगा समूह के कई नेताओं से की मुलाकात, नगालैंड के सीएम रहे मौजूद

Tue, 13 Sep 2022 12:58 AM IST
Amit Mandal एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Amit Mandal Updated Tue, 13 Sep 2022 12:58 AM IST
सार

भारत सरकार ने 3 अगस्त, 2015 को पीएम नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में प्रमुख नागा विद्रोह समूह एनएससीएन-आईएम के साथ रूपरेखा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

विज्ञापन
Home Minister Shah meets several leaders of the Naga group in New Delhi
अमित शाह - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को नगा समूह के कई राजनैतिक नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान स्पष्ट किया कि मोदी सरकार का प्रयास शांतिपूर्ण और समृद्ध पूर्वोत्तर बनाना है। यह बैठक नगालैंड के मुख्यमंत्री नीफियू रियो के नेतृत्व में हुई। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र सरकार का प्रयास है कि एनएससीएन-आईएम जैसे नगा समूहों के साथ चल रही बातचीत के दौरान जटिल मुद्दों को हल किया जाए। प्रवक्ता के अनुसार, बातचीत अभी जारी है। इसलिए मुद्दों के संभावित समाधान पर कोई भी रिपोर्ट केवल अटकलबाजी होगी। 

विज्ञापन


3 अगस्त, 2015 को नगा विद्रोह समूह से समझौता  
भारत सरकार ने 3 अगस्त, 2015 को पीएम नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में प्रमुख नगा विद्रोह समूह एनएससीएन-आईएम के साथ रूपरेखा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। हालांकि, हाल में एनएससीएन-आईएम समूह के अलग संविधान और अलग झंडे की मांग को केंद्र सरकार ने खारिज कर दिया है। वहीं इन सबके बीच सरकार संघर्ष विराम समझौते में प्रवेश करने के बाद एनएससीएन के अलग-अलग समूहों के साथ भी शांति वार्ता कर रही है। इसमें संघर्ष विराम समझौते करने वाले समूहों में एनएससीएन-एनके, एनएससीएन-आर, एनएससीएन के-खांगो और एनएससीएन (के) निकी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed