सुकमा नक्सली हमला: यूपी में भारी जीत के बाद भी होली नहीं मनाएंगे राजनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस साल होली न मनाने का फैसला किया है। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार को हुए नकस्ली हमले में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के 12 जवान शहीद और तीन जवान घायल हो गए थे जिस वजह से उन्होंने यह निर्णय लिया है।
नक्सलियों ने यह हमला कोटाचेरू और भेजी के घने जंगलो में घात लगाकर किया। नक्सलियों ने सीआरपीएफ की 219वीं बटालियन के जवानों को निशाना बनाया। गश्ती दल को भेज्जी क्षेत्र में बन रहे इंजरम भेज्जी मार्ग पर सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। नक्सलियों ने जवानों से हथियार भी छीन लिए जिनमें एके सीरीज की बंदूके और रेडियो सेट्स शामिल हैं।
गृहमंत्री ने शहीद परिवार को 1 करोड़ मुआवजा देने की भी घोषणा की
हमले की सूचना मिलने के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने छत्तीसगढ़ पहुंच थे। साथ ही सिंह ने अस्पताल पहुंच हमले में घायल जवानों से मिलकर उनका हालचाल भी जाना। गृहमंत्री ने शहीद परिवार को 1 करोड़ मुआवजा देने की भी घोषणा की है।
राजनाथ ने मीडिया से बात करते हुए हमले को कायराना करार दिया और कहा कहा 'जवानों पर हमले से दुखी हूं और उनकी शहादत को सलाम करता हूं, लेकिन जवानों का यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।'