फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Minister Amit shah said Jammu and Kashmir will get state status if the situation becomes normal

जम्मू-कश्मीर हमेशा नहीं रहेगा केंद्र शासित, मिलेगा राज्य का दर्जा: शाह

Tue, 08 Oct 2019 04:24 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 08 Oct 2019 04:24 AM IST
विज्ञापन
Home Minister Amit shah said Jammu and Kashmir will get state status if the situation becomes normal
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : ANI

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर हमेशा केंद्र शासित प्रदेश नहीं रहेगा और एक बार सुरक्षा की स्थिति सुधरने पर उसका राज्य का दर्जा बहाल कर दिया जाएगा। शाह ने सोमवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 2018 बैच के प्रोबेशनरों से बात करते हुए कहा, अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से राज्य में न एक भी गोली चली और न ही एक व्यक्ति की मौत हुई।

विज्ञापन


गृहमंत्री ने कहा कि, यह कहना कि सिर्फ अनुच्छेद 370 से ही कश्मीर की संस्कृति और पहचान की रक्षा की जा सकती है, पूरी तरह गलत है। भारतीय संविधान के तहत सभी क्षेत्रीय पहचान स्वाभाविक रूप से संरक्षित हैं। अनुच्छेद 370 का दुरुपयोग सीमापार आतंकवाद की अहम कारण है। कश्मीर के 196 में से सिर्फ 10 थाना क्षेत्र में सीआरपीसी की धारा 144 लागू है। जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के कड़े फैसले पर शाह ने कहा, लोगों के लाभ के लिए कुछ सख्त फैसले लेने पड़ते हैं। नरेंद्र मोदी सरकार ने बिना डरे जनहित में यह फैसला किया।

विज्ञापन

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एनआरसी जरूरी

शाह ने राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को न सिर्फ राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए, बल्कि इसे सुशासन के लिए भी जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि एनआरसी को सिर्फ राजनीतिक चश्मे से नहीं देखना चाहिए। सभी नागरिकों तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए यह बेहद जरूरी है। गृहमंत्री ने आईपीएस प्रोबेशनर्स को ऐसी सेवा का हिस्सा होने पर गर्व करने के लिए प्रोत्साहित किया, जो लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed