फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Minister amit Shah reached Assam on three-day Northeast tour; CM Himanta Sarma gave a grand welcome

Amit Shah: तीन दिवसीय पूर्वोत्तर दौरे पर असम पहुंचे गृहमंत्री शाह; सीएम हिमंत सरमा ने किया भव्य स्वागत

Fri, 14 Mar 2025 09:21 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोरहाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोरहाट Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 14 Mar 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
Home Minister amit Shah reached Assam on three-day Northeast tour; CM Himanta Sarma gave a grand welcome
अमित शाह का स्वागत करते असम सीएम हिमंता। - फोटो : ani
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्वोत्तर के तीन दिवसीय दौरे पर असम के जोरहाट पहुंचे। जहां असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जोरहाट हवाई अड्डे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया। इस दौरान असम भाजपा के कई अन्य नेता भी वहां मौजूद रहे। 
विज्ञापन


वहीं, शीर्ष अधिकारियों ने गृहमंत्री शाह के पूर्वोत्तर दौरे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जोरहाट पहुंचने के तुरंत बाद शाह गोलाघाट जिले के देरगांव जाएंगे, जहां वह लचित बरफुकन पुलिस अकादमी में रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन




वहीं, शनिवार सुबह शाह मिजोरम रवाना होने से पहले गृहमंत्री शाह अत्याधुनिक पुलिस अकादमी का उद्घाटन करेंगे। मिजोरम में अमित शाह असम राइफल्स कार्यालय को आइजोल से जोखावसांग स्थानांतरित करने के मौके पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे।  इसके बाद वे गुवाहाटी लौटेंगे और कोइनाधारा स्थित राज्य अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे।

वहीं, रविवार की सुबह गृह मंत्री ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन (एबीएसयू) के 57वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करने के लिए असम के कोकराझार जिले के डोटमा के लिए रवाना होंगे। शाह दोपहर में गुवाहाटी लौटेंगे और पूर्वोत्तर क्षेत्र के आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ भारतीय न्याय संहिता की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

अधिकारियों के मुताबिक, इस बैठक में सभी राज्य बीएनएस के अब तक के कार्यान्वयन पर जानकारी प्रस्तुत करेंगे इसके बाद अमित शाह रविवार रात को नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed