{"_id":"5daaa7ad8ebc3e016f0b3ac7","slug":"home-minister-amit-shah-instructed-security-forces-to-put-a-photo-of-sardar-patel-in-offices","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा बलों को दफ्तरों में सरदार पटेल की तस्वीर लगाने का दिया निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा बलों को दफ्तरों में सरदार पटेल की तस्वीर लगाने का दिया निर्देश
Sat, 19 Oct 2019 01:16 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 19 Oct 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
सरदार वल्लभ भाई पटेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीआरपीएफ और बीएसएफ समेत केंद्रीय सुरक्षा बलों को देश की सुरक्षा और एकता सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ अपने कार्यालयों में सरदार पटेल की तस्वीर लगाने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
यह निर्देश 31 अक्टूबर को पटेल की जयंती से पहले दिया गया है। गृह मंत्री ने सभी केंद्रीय सुरक्षा बलों को 'भारत की सुरक्षा और एकता को हम अक्षुण रखेंगे' संदेश के साथ पटेल की तस्वीर लगाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
पटेल भारत के पहले गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री थे। उन्हें 560 से अधिक रियासतों के भारतीय संघ में विलय का श्रेय दिया जाता है।