{"_id":"60ea92fc51b99b432b6d1677","slug":"home-minister-amit-shah-inaugurated-city-civic-centre-at-south-bopal-in-gujarat-ahmedabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: गृहमंत्री शाह ने किया सिविक सेंटर का उद्घाटन, बोले- जीवन में देखें तीन तरह के नेता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: गृहमंत्री शाह ने किया सिविक सेंटर का उद्घाटन, बोले- जीवन में देखें तीन तरह के नेता
Sun, 11 Jul 2021 12:13 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:13 PM IST
सार
सहकारिता मंत्री बनने के बाद पहली बार अमित शाह गुजरात पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 267 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
अमित शाह ने किया उद्घाटन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गृहमंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने अहमदाबाद में दक्षिण बोपाल में सिटी सिविक सेंटर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद अमित शाह ने कहा कि आज उनके लिए खुशी का दिन है, क्योंकि एयूडीए और पश्चिम रेलवे के 267 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन करने का मौका मिला है।
उद्घाटन समारोह के बाद अमित शाह ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में तीन तरह के नेता देख हैं। एक जो सिर्फ फीता काटते हैं। दूसरा, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि उनके समय में विकास कार्य हो, और तीसरा नरेंद्र मोदी हैं जो यह सुनिश्चित करते हैं कि उनके जाने के बाद भी विकास कार्य जारी रहे।
मोदी के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की सराहना की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का जिक्र करते हुए रविवार को कहा कि मोदी संभवत: ऐसे पहले नेता हैं, जिन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए एक प्रणाली तैयार की कि उनके मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भी विकास कार्य जारी रहें। शाह ने अपने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में अहमदाबाद और इसके आसपास के क्षेत्रों में 244 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखी और मोदी के राज्य के मुख्यमंत्री बनने के बाद गुजरात में शुरू हुए विकास कार्यों की सराहना की। शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में मोदी के 14 साल के शासन से गुजरात को बहुत फायदा हुआ। उन्होंने कहा, "इन 14 वर्षों में ऐसी प्रणालियां बनाई गईं और ऐसी व्यवस्थाएं की गईं, जिन्होंने उनके (मोदी) गुजरात से जाने के बाद भी विकास कार्य सुनिश्चित किया।"
टीकाकरण अभियान की भी चर्चा
शाह ने कहा कि सरकार ने टीकाकरण अभियान चलाकर कोरोना वायरस के खिलाफ 'सुरक्षा कवच' प्रदान करने का एक बड़ा काम शुरू किया है। "मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अहमदाबाद में 45 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 86 प्रतिशत और 18 से 45 वर्ष के 32 प्रतिशत लोगों को टीका लगाया जा चुका है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है।’’

I've seen 3 types of leaders, one who just takes part in the inauguration. Second who makes sure in their time period that development work done, and third is Narendra Modi who makes sure that after he leaves, the development work continues: HM Amit Shah
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 11, 2021