फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Minister Amit Shah held a meeting with Power Minister RK Singh Coal Minister Pralhad Joshi and Railway Minister Ashwini Vaishnav amid reports of power situation

अहम बैठक: गृह मंत्री शाह ने की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात, कोयले की कमी के बीच बिजली संकट की आशंका

Tue, 19 Apr 2022 10:30 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 19 Apr 2022 10:30 PM IST
सार

भीषण गर्मी के बीच देशभर में बिजली संकट और गहराने के कगार पर है। यूपी, महाराष्ट्र, पंजाब समेत कई राज्यों में कोयले की भारी किल्लत हो गई है। इस बीच, बिजली की बढ़़ती मांग और कोयले की कमी के कारण कटौती भी बढ़ गई है। 

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah held a meeting with Power Minister RK Singh Coal Minister Pralhad Joshi and Railway Minister Ashwini Vaishnav amid reports of power situation
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिजली मंत्री आरके सिंह, कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ मंगलवार को एक बैठक की है। यह बैठक पूरे देश में कोयले की कमी की वजह से बिजली संकट की आशंका को लेकर चल रही रिपोर्ट्स के बीच हुई है।
विज्ञापन


एक रिपोर्ट के मुताबिक, गर्मी शुरू होने के साथ ही देश के बिजली संयंत्रों में कोयला भंडार नौ साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। कोरोना लॉकडाउन के बाद पटरी पर लौट रही औद्योगिक गतिविधियों के चलते फैक्टरियों और उद्योगों में बिजली की खपत बढ़ी है।
विज्ञापन


जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, बिजली की मांग तेजी से चढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर एवं मध्य भारत के अधिकतर इलाके में अप्रैल में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने वाला है। ऐसे में बिजली की मांग बढ़ना तय है। देश के कई हिस्सों में तो बिजली की कटौती शुरू भी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनपरा परियोजना में सड़क मार्ग से बढ़ाई गई कोयले की आपूर्ति
कोयले के संकट से जूझ रही राज्य उत्पादन निगम की सबसे बड़ी अनपरा परियोजना में सड़क मार्ग से कोयला आपूर्ति बढ़ा दी गई है। परियोजना को सड़क मार्ग से करीब एक लाख एमटी कोयला दिया जाएगा। रोजाना चार-पांच हजार एमटी की आपूर्ति होगी। इससे स्टॉक में रखे कोयले की खपत कम होगी और परियोजना को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

कोल खदान के मुहाने पर स्थित सबसे बड़ी अनपरा परियोजना में रोजाना 40 हजार एमटी कोयले की जरूरत है जबकि इसे एमजीआर (मेरी गो राउंड) से महज 30-32 हजार एमटी कोयला ही मिल पा रहा है। शेष कोयला परियोजना अपने स्टॉक से ले रही है। इससे संकट बढ़ रहा है।

रेल रैक से आपूर्ति शुरू नहीं हो पाने पर अब सड़क मार्ग से कोयले की आपूर्ति की जाने लगी है। करीब एक लाख एमटी कोयला सड़क मार्ग से पहुंचाया जाएगा। इसमें रोजाना 5 हजार एमटी कोयला शामिल है। माना जा रहा है कि इससे परियोजना को स्टॉक से कोयला निकालना कम होगा।


स्टॉक में मौजूद है 2.70 एमटी कोयला
बिजली की घटती बढ़ती मांगों के बीच परियोजना के स्टॉक में रखे कोयले में भी घटत बढ़त का क्रम जारी है। पिछले सप्ताह के सोमवार को 3.25 एमटी बचा कोयले का स्टॉक एक सप्ताह में 55 हजार एमटी कम हो गया। मंगलवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार अब परियोजना में कोयले का स्टॉक 2.70 एमटी बचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed