फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Minister Amit Shah arrives in West Bengal for Eastern Zonal Council meet

EZC: अमित शाह आज पूर्वी क्षेत्रीय परिषद बैठक की करेंगे अध्यक्षता, नीतीश और पटनायक के शामिल होने की संभावना कम

Sat, 17 Dec 2022 01:00 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 17 Dec 2022 01:00 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ ही बिहार, झारखंड, ओडिशा और सिक्किम के उनके समकक्ष आज यानी शनिवार को होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय परिषद बैठक में भाग लेंगे। इस दौरान अन्य मुद्दों के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री पांच राज्यों की सीमाओं और पूर्वी फ्रेट कॉरिडोर को पूरा करने से संबंधित मामलों पर भी चर्चा करेंगे।
 

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah arrives in West Bengal for Eastern Zonal Council meet
कोलकाता में गृहमंत्री अमित शाह ने की भाजपा कार्यकर्ताओं संग बैठक। - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार शाम पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और राज्य के मंत्री सुजीत बोस ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। गृह मंत्री शाह पश्चिम बंगाल सचिवालय में आज पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (ईजेडसी) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बैठक को देखते हुए भाजपा कार्यालय और राज्य सचिवालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन


शाह ने कोलकाता में पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा नेताओं के साथ बैठक की
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि शुक्रवार को यहां पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में आगामी पंचायत चुनावों के लिए भगवा खेमे की तैयारियों की समीक्षा करने के अलावा बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। केंद्रीय गृह मंत्री ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष सहित बंगाल भाजपा इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक बंद कमरे में बैठक की। बैठक में हुगली की सांसद लॉकेट चक्रवर्ती और आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल भी मौजूद थीं।
विज्ञापन


पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में ये नेता होंगे शामिल
जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ ही बिहार, झारखंड, ओडिशा और सिक्किम के उनके समकक्ष आज यानी शनिवार को होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय परिषद बैठक में भाग लेंगे। इस दौरान अन्य मुद्दों के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री पांच राज्यों की सीमाओं और पूर्वी फ्रेट कॉरिडोर को पूरा करने से संबंधित मामलों पर भी चर्चा करेंगे। हालांकि सचिवालय के सूत्रों ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के शनिवार की बैठक में शामिल होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय सशस्त्र बलों के प्रमुख भी हो सकते हैं बैठक में शामिल
इस बैठक में मुख्यमंत्रियों के साथ ही सभी केंद्रीय सशस्त्र बलों के प्रमुखों के भी बैठक में भाग लेने की उम्मीद है। गौरतलब है कि यह बैठक पहले पांच नवंबर को होनी थी। लेकिन गृह मंत्री  शाह के व्यस्त कार्यक्रमों के कारण यह बैठक नहीं हो पाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed