फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hizbul Mujahideen chief Salahuddin vows to fight on US tag of 'global terrorist' 

बैन के बाद सलाहुद्दीन ने फिर उगला जहर, बोला- कश्मीर में जंग जारी रहेगी

Sun, 02 Jul 2017 04:41 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
एजेंसी/ इस्लामाबाद Updated Sun, 02 Jul 2017 04:41 AM IST
विज्ञापन
Hizbul Mujahideen chief Salahuddin vows to fight on US tag of 'global terrorist' 
इंडियन आर्माी
आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के चीफ सैयद सलाहुद्दीन ने एक बार फिर कश्मीर को लेकर जहर उगला है। हेकड़ी दिखाते हुए उसने कहा, ‘कश्मीर को भारत से अलग करने तक उनका सशस्त्र संघर्ष जारी रहेगा।’ अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करने के बाद सलाहुद्दीन शनिवार को पहली बार मीडिया के सामने आया। उसने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के फैसले को मूर्खतापूर्ण बताया। कहा कि यह अमेरिका के दौरे पर गए भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी को दिया गया तोहफा था।
विज्ञापन


पाक अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद में हथियारबंद दस्तों की सुरक्षा में उसने एक रैली भी की। इसके बाद सेंट्रल प्रेस क्लब में मीडिया से कहा, ‘अमेरिका हमें आतंकी घोषित करने के लिए सबूत के तौर पर एक भी घटना का जिक्र नहीं कर सकता।  इस मूर्खतापूर्ण फैसले से हमारा भरोसा टूटने वाला नहीं है। हम कश्मीर में अपना हथियारबंद संघर्ष जारी रखेंगे।’ सलाहुद्दीन ने कहा कि बुरहान वानी की मौत की बरसी पर सोमवार से ‘विरोध सप्ताह’ मनाया जाएगा।
विज्ञापन


अमेरिका ने पीएम मोदी की वाशिंगटन में ट्रंप से मुलाकात से पहले सलाहुद्दीन को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित कर दिया था। इस कदम का पाकिस्तान ने विरोध किया था। पाक ने हालांकि हिजबुल चीफ को किसी प्रकार की मदद करने से इनकार किया है, लेकिन कहा कि वह कश्मीर के संघर्ष को अपना कूटनीतिक और नैतिक समर्थन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सशर्त वार्ता की पेशकश 
सलाहुद्दीन ने कहा, उसका संगठन भारत के अंदर कहीं भी हमला करने की क्षमता रखता है। उसने भारत के साथ सशर्त वार्ता की पेशकश भी की है। कहा कि अगर रूस और चीन इस बात की गारंटी देंगे की वार्ता परिणाम देने वाली होगी तो वह इसके लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed