{"_id":"63e5a92c21c5edea0a048f80","slug":"hindunberg-row-lic-officials-meet-adani-group-top-management-says-lic-chairman-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Adani Hindenburg Row: LIC की अदाणी समूह के शीर्ष प्रबंधन से मुलाकात जल्द; एलआईसी के चेयरमैन ने कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Adani Hindenburg Row: LIC की अदाणी समूह के शीर्ष प्रबंधन से मुलाकात जल्द; एलआईसी के चेयरमैन ने कही यह बात
Fri, 10 Feb 2023 12:23 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:23 PM IST
सार
एमआर कुमार ने गुरुवार को बताया कि 'हमारी निवेशक टीम ने अदाणी समूह से स्पष्टीकरण मांगा है साथ ही हमारे उच्च प्रबंधन के अधिकारी भी जल्द अदाणी समूह प्रबंधन से मुलाकात कर सकते हैं।
विज्ञापन
गौतम अडानी
- फोटो : Instagram/gautam.adani
विस्तार
एलआईसी चेयरमैन एमआर कुमार ने गुरुवार को बताया कि एलआईसी के अधिकारी जल्द ही अदाणी ग्रुप के प्रबंधन से मुलाकात करेंगे। बता दें कि सार्वजनिक बीमा कंपनी एलआईसी ने अदाणी समूह में भारी निवेश किया हुआ है। अमेरिकी वित्तीय फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अदाणी समूह के शेयरों में भारी गिरावट आ रही है। जिसके चलते विपक्षी पार्टियां एलआईसी के फैसले को लेकर सवाल उठा रही हैं।
विज्ञापन
जानेंगे कि ग्रुप और मार्केट में क्या चल रहा है?
एमआर कुमार ने गुरुवार को बताया कि 'हमारी निवेशक टीम ने अदाणी समूह से स्पष्टीकरण मांगा है साथ ही हमारे उच्च प्रबंधन के अधिकारी भी जल्द अदाणी समूह प्रबंधन से मुलाकात कर सकते हैं। कुमार ने कहा कि हम जल्द ही उन्हें फोन करके मिलेंगे और उनसे जानेंगे कि ग्रुप और मार्केट में क्या चल रहा है'। एलआईसी चेयरमैन ने कहा, "'शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से कंपनी के अंदरूनी ढांचे पर कोई असर नहीं पड़ेगा। अदाणी समूह में एलआईसी के निवेश का मार्केट वैल्यू उसके बुक वैल्यू से कहीं अधिक है। ऐसे में इस निवेश से बाहर निकलने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। समूह की कम से कम दो कंपनियों में हमारा निवेश दशकों से है। उनका अदाणी समूह ने बाद में अधिग्रहण किया है।"
विज्ञापन
हिंडनबर्ग ने अदाणी समूह पर लगाए थे आरोप
बता दें कि हिंडनबर्ग ने अदाणी समूह पर शेयरों की कीमत में हेराफेरी करने, ऑफशोर सेल कंपनियां चलाने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद से अदाणी समूह के शेयरों में भारी गिरावट आई है। विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है। साथ ही विपक्ष ने अदाणी समूह में एलआईसी और एसबीआई द्वारा भारी निवेश करने पर भी सवाल खड़े किए हैं। अदाणी समूह 20 हजार करोड़ रुपए का एफपीओ लाया था उससे तीन दिन पहले ही हिंडनबर्ग की रिपोर्ट प्रकाशित हुई, जिससे हंगामा हो गया और उसके बाद से अदाणी समूह के शेयरों में करीब 100 बिलियन डॉलर या करीब 60 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।
विज्ञापन
कंपनी के स्टॉक्स में तेजी आई
हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद घिरे अदाणी समूह की कंपनियों के तिमाही के नतीजे भी जारी हो गए है, जिसमें संकट के बावजूद अदाणी ग्रुप की अदाणी विल्मर के कुल लाभ में दिसंबर तिमाही में 16.5 फीसदी का उछाल आया है। कंपनी के स्टॉक्स में भी तेजी आई है।