फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   hindu, christian and atheist in roza

रोजा रखने वाले हिंदू, ईसाई और नास्तिक

Sun, 03 Jul 2016 03:41 PM IST
मनीष शांडिल्य/पटना से, बीबीसी हिन्दी के लिए
मनीष शांडिल्य/पटना से, बीबीसी हिन्दी के लिए Updated Sun, 03 Jul 2016 03:41 PM IST
विज्ञापन
hindu, christian and atheist in roza
रोजा में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब। - फोटो : BBC

गंगा-जमुनी तहजीब उत्तर भारत की अनोखी पहचान है। इस तहजीब की एक खासियत यह भी है कि भारत के लोग अलग-अलग मजहबों का सम्मान करते हैं। एक-दूसरे के त्यौहारों में शामिल होते हैं।

विज्ञापन


अभी मुसलमानों का पाक महीना रमजान चल रहा है जिसमें रोजा रखा जाता है। आम तौर पर रोजे का जिक्र आने पर किसी मुस्लिम शख्स की छवि जहन में उभरती है।

लेकिन रोजा रखने वालों में गैर-मुस्लिम भी हैं। मिलिए रोजा रखने वाले ऐसे ही कुछ गैर-मुसलमान लोगों से। इनमें से एक शख्स खुद के नास्तिक होने का दावा भी करता हैं।

विज्ञापन

अमरेंद्र बागी

hindu, christian and atheist in roza
वकील और भाजपा नेता अमरेंद्र पहले नास्तिक थे। - फोटो : BBC

पटना के अमरेंद्र बागी बीस वर्षों से रमजान के महीने में रोजा रखते आ रहे हैं। वकील और भाजपा नेता अमरेंद्र पहले नास्तिक थे। लेकिन हालात कुछ ऐसे बने कि अपने बीमार छोटे भाई समरेंद्र कुमार के इलाज के सिलसिले में उन्हें नब्बे के दशक में एक सूफी-संत के पास जाना पड़ा।

बिहार के दरभंगा जिले के इस सूफी-संत के दरबार में जाने के बाद वे सभी धर्मों के त्यौहारों में शामिल होने लगे। रोजा रखना भी इसी कड़ी का एक हिस्सा है। बिहार के सीमामढ़ी में रहने वाले समरेंद्र भी अपने भाई की तरह ही रोजा रखते हैं।

जेपी आंदोलन से जुड़े रहे बागी बताते हैं, "समाज में सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के मकसद से मैं रोजा रखता हूं। हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई अगर मिलकर एक दूसरे के त्यौहार मनाएं तो आपस में किसी तरह का मतभेद नहीं हो सकता।"

प्रभात जोसेफ ठाकुर

hindu, christian and atheist in roza
प्रभात जोसेफ ठाकुर ईसाई हैं। - फोटो : BBC

पेशे से रियल स्टेट कारोबारी और मूल रूप से बिहार के बेतिया के रहने वाले प्रभात जोसेफ ठाकुर ईसाई हैं। ठाकुर पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रहते हैं।

प्रभात कहते हैं, "मेरे मुस्लिम दोस्तों ने बताया कि रोजा रखने से शांति मिलती है, मन में अच्छे विचार आते हैं और शरीर भी तंदुरुस्त रहता है। दोस्तों से प्रेरित होकर मैंने भी रोजा रखना शुरू किया।" प्रभात का रोजा रखने का अपना तरीका है। वे सहरी और इफ्तार के समय बाइबिल पढ़ते हैं।

विज्ञापन

मेघनाथ

hindu, christian and atheist in roza
मेघनाथ खुद को नास्तिक बताते हैं, लेकिन रोजा रखते हैं। - फोटो : BBC

सामाजिक कार्यकर्ता और डाक्युमेंट्री के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीत चुके मेघनाथ खुद को नास्तिक बताते हैं, लेकिन रोजा रखते हैं।

1989 के रमजान के महीने में वे जामिया मिलिया विश्वविद्यालय में एक फिल्म का संपादन कर रहे थे। तब शाम के वक्त उनके आस-पास कई लोग इफ्तार करने के लिए बैठते थे।

रांची में रहने वाले मेघनाथ बताते हैं, "पिताजी बचपन में सिखाते थे कि हज जाने के पहले सारा उधार उतारना पड़ता है, दिल से दुश्मनी साफ करनी पड़ती थी। इस तरह इस्लाम के बारे में जो थोड़ा-बहुत मैंने सीखा था उसे जामिया मिलिया में और विस्तार मिला। और फिर इस्लाम को समझने की कोशिश में मैं रोजा रखने लगा।"

प्रोफेसर सच्चिदानंद सिंह साथी

hindu, christian and atheist in roza
सच्चिदानंद सिंह साथी 1985 से रोजा रख रहे हैं। - फोटो : BBC

पटना यूनिवर्सिटी के 83 साल के रिटायर्ड प्रोफेसर सच्चिदानंद सिंह साथी 1985 से रोजा रख रहे हैं। वे सिर्फ एक दिन रमजान के अंतिम जुमे को रोजा रखते हैं।

पटना के बीएनआर रोड निवासी प्रोफेसर सच्चिदानंद रोजा रखने की शुरुआत के बारे में बताते हैं, "मुझे एक मित्र ने 1984 में कुरान भेंट की। इसके बाद एक मित्र हज कर लौटे तो वहां से मेरे लिए टोपी लेते आए। इसके बाद मेरे मन में रोजा रखने का भाव जगा। मैं रोजा रख रहा हूं और लोग भी मुझे प्रोत्साहित करते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed