29 जुलाई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
पंजाब: दिल्ली पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू, आज सोनिया गांधी से हो सकती है मुलाकात
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू पहली बार दिल्ली के दौरे पर हैं। गुरुवार को सिद्धू की सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी से मुलाकात हो सकती है। इससे पहले मंगलवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुलाकात की थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
Tokyo Olympics: भारत बनाम अर्जेंटीना पुरुष हॉकी मैच जारी, एक्शन में पीवी सिंधु
टोक्यो ओलंपिका का आज सातवां दिन है जो कि भारतीय दृष्टिकोण से काफी अहम। आज भारत की तरफ से तमाम एथलीट निशानेबाजी, बॉक्सिंग, बैडमिंटन और गोल्फ में चुनौती पेश करेंगे। वहीं पुरुष हॉकी में भारत का मुकाबला अर्जेंटीना से होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली विधानसभा : दो दिन का मानसून सत्र आज से, हंगामा होने के आसार
दिल्ली विधानसभा सत्र हंगामेदार होने के आसार है। पक्ष व विपक्ष पूरी तैयारी के साथ एक दूसरे को कटघरे में खड़ा करेगी। सत्ता पक्ष ने जहां एमसीडी में भ्रष्टाचार, किसान आंदोलन व दिल्ली दंगों में वकीलों के पैनल को खारीज करने के मामले में केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करेगी तो वहीं विपक्ष ने कथित डीटीसी घोटाला, दिल्ली जलबोर्ड घोटाला, दिल्ली की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सत्ता पक्ष को घेरने की रणनीति तैयार की है। भाजपा ने तो दिल्ली विधानसभा का घेराव भी करने का ऐलान किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2021: आज दोपहर जारी होगा 12वीं का परिणाम, इस वेबसाइट पर देखें नतीजे
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम आज दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश की ओर से यह जानकारी दी गई। विद्यार्थी अपना परिणाम देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जा सकते हैं। परिणाम मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा घोषित किए जाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...