{"_id":"61016a1a45042c51a2716a31","slug":"bajaj-chetak-electric-scooter-booking-online-bajaj-auto-reopens-bookings-of-chetak-electric-scooter-in-pune-and-bengaluru","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bajaj Chetak Electric: इन दो शहरों में फिर शुरू हुई बुकिंग, पिछली बार 48 घंटे में हो गई थी फुल, 2000 रुपये में करें बुक","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Bajaj Chetak Electric: इन दो शहरों में फिर शुरू हुई बुकिंग, पिछली बार 48 घंटे में हो गई थी फुल, 2000 रुपये में करें बुक
Wed, 28 Jul 2021 08:00 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 28 Jul 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
Bajaj Chetak Electric Scooter
- फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Chetak Electric Bookings Reopens : Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने बुधवार को अपने लोकप्रिय चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए पुणे और बंगलूरू शहरों में बुकिंग फिर से खोलने का एलान किया है। चेतक स्कूटर को खरीदने के इच्छुक ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए खरीदारों को 2,000 रुपये की टोकन राशि का भुगतान करना होगा। कंपनी को कुछ महीने पहले पुणे और बंगलूरू में बुकिंग पर रोक लगानी पड़ी थी।
Bajaj Chetak Electric Scooter
- फोटो : Bajaj Auto
2 वेरिएंट्स में उपलब्ध
बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर शानदार लुक वाला एक स्टाइलिश स्कूटर है। चेतक कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक दो वेरिएंट में उपलब्ध है। एंट्री-लेवल Urbane (अर्बन) वेरिएंट और टॉप-एंड Premium (प्रीमियम) वेरिएंट। शहरों में खासकर युवाओं में इस स्कूटर का काफी क्रेज देखने को मिला है। भारतीय बाजार में बजाज चेतक इलेक्ट्रिक का मुकाबला टीवीएस आईक्यूब, एथर 450X और कई प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ आनेवाले ओला ई-स्कूटर से होगा। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को लोगों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी का कहना है कि ओला ई-स्कूटर की बुकिंग शुरू होने के पहले 24 घंटे के भीतर ही करीब एक लाख बुकिंग हो गई।

बैटरी और स्पीड
इस ई-स्कूटर में एक 3.8kW का पावर और 4.1kW पीक पावर इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है। स्कूटर में दिए गए खास ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की वजह से रियर व्हील्स को पावर मिलता है। चेतक ई-स्कूटर की 3kWh लिथियम-आयन बैटरी मिलता है। फुल चार्जिंग के बाद यह स्कूटर इको मोड में 95 किलोमीटर की रेंज और स्पोर्ट मोड में 85 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। हालांकि यह रेंज अलग-अलग ड्राइविंग स्टाइल और रोड की स्थिति पर निर्भर करती है।

- फोटो : For Reference Only
बैटरी
स्कूटर के बैटरी को फुल चार्ज होने में करीब 5 घंटे लगते हैं और फास्ट चार्जिंग सिस्टम की मदद से इसकी बैटरी सिर्फ एक घंटे में 25 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। बजाज के मुताबिक चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी लाइफ 70,000 किलोमीटर या 7 वर्षों तक है। इस बैटरी पर कंपनी 3 साल या 50,000 किलोमीटर तक की वारंटी दे रही है। बता दें कि यह वारंटी सिर्फ फर्स्ट रजिस्टर्ड ऑनर के लिए ही है। स्कूटर का इस्तेमाल कॉमर्शियल तौर पर किए जाने पर यह वारंटी योजना लागू नहीं होती है।

कीमत
बजाज ऑटो ने उच्च मांग के कारण 13 अप्रैल को बुकिंग शुरू होने के 48 घंटों के भीतर चेतक के लिए बुकिंग रोक दी थी। बजाज ऑटो ने अपने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में करीब 27,000 रुपये की बढ़ोतरी भी की। कीमत बढ़ोतरी के बाद अब इसकी पुणे में एक्स-शोरूम कीमत 1,42,998 रुपये है। गौरतलब है कि इससे पहले इस स्कूटर की कीमत में मार्च 2021 में 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई थी। बजाज ऑटो ने हाल ही में नागपुर में चेतक को लांच किया, जहां 2000 रुपये की टोकन राशि में चेतक की बुकिंग जारी है। चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर के Urbane ट्रिम की पुणे में एक्स-शोरूम कीमत 1,42,998 रुपये है। जबकि टॉप-एंड Premium की पुणे में एक्स-शोरूम कीमत 1,44,987 रुपये है रखी गई है।