हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
14 अगस्त : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
दिल्ली में हाई अलर्ट : 15 अगस्त को खालिस्तानी समर्थक फैला सकते हैं गड़बड़ी, सुरक्षाकर्मी चौकस
75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली से जम्मू-कश्मीर तक आतंकी हमले के इनपुट मिले हैं। खुफिया विभाग ने दिल्ली पुलिस को इनपुट दिए हैं और खालिस्तान समर्थकों के इरादे साफ किए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
अफगानिस्तान : अपने दूतावास से कर्मचारियों को वापस लाएगा ब्रिटेन, ब्रिटिश जिहादी भी पहुंचे तालिबान के पास
अफगानिस्तान की आधे से ज्यादा प्रांतों की राजधानियों को अपने कब्जे में ले चुका तालिबान अब तेजी से काबुल की तरफ बढ़ रहा है। अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन भी दूतावास कर्मचारियों और अधिकारियों को बड़े पैमाने पर वापस बाहर निकालेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
IND VS ENG: भारत की पहली पारी 364 रन पर सिमटी, इंग्लैंड के दूसरी पारी में तीन विकेट पर 119 रन
इंग्लैंड के 39 साल के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (5/62) ने अपने शानदार करियर में एक और उपलब्धि हासिल की। भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में चल रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन उन्होंने 31वीं बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
कोरोना टीकाकरण पर सवाल: 22 राज्यों में सिर्फ 8 फीसदी को दोनों खुराकें
दो दिन बाद 16 जुलाई को देश में कोरोना टीकाकरण के सात महीने पूरे हो जाएंगे। अभी तक 53 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है लेकिन अगर राज्य और खुराक वार टीकाकरण की स्थिति देखें तो आंकड़े अभी भी बड़ी आबादी का वैक्सीनेशन न होने पाने की तस्वीर दिखा रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...