फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hindi-Marathi Row BJP sidelines Nishikant Dubey statement on Marathi people Fadnavis minister Ashish Shelar

Hindi-Marathi Row: मराठी लोगों पर निशिकांत दुबे के बयान से भाजपा का किनारा, फडणवीस के मंत्री ने दी सख्त हिदायत

Mon, 07 Jul 2025 08:40 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: हिमांशु चंदेल Updated Mon, 07 Jul 2025 08:40 PM IST
सार

महाराष्ट्र में भाषा विवाद पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बयान ने सियासी घमासान मचा दिया है। दुबे के बयान से भाजपा ने दूरी बना ली है। वहीं शिवसेना, कांग्रेस और विपक्षी दल उन पर हमलावर हैं। मराठी गौरव पर सवाल उठाने को लेकर सभी दलों ने एकजुट होकर दुबे की आलोचना की। भाजपा ने साफ किया कि वह मराठी समाज के हित में खड़ी है।

विज्ञापन
Hindi-Marathi Row BJP sidelines Nishikant Dubey statement on Marathi people Fadnavis minister Ashish Shelar
महाराष्ट्र के मंत्री आशीष सेलार - फोटो : एक्स@ShelarAshish

विस्तार

महाराष्ट्र में भाषा विवाद एक बार फिर सियासत का बड़ा मुद्दा बन गया है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के विवादित बयान ने इस विवाद को और हवा दे दी। दुबे ने सोशल मीडिया पर मराठी समाज और हिंदी भाषियों को लेकर तीखी बातें कही थीं, जिसके बाद सियासी गलियारों में हलचल मच गई। भाजपा खुद अब इस बयान से किनारा कर रही है, जबकि विपक्ष इसे लेकर हमलावर सरकार पर लगातार हमलावर है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मंत्री आशीष शेलार ने साफ कहा कि मराठी समाज की उपलब्धियों पर कोई सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की पहली नौसेना से लेकर दुनिया की पहली फिल्म बनाने तक, मराठी लोगों का योगदान गर्व की बात है। उन्होंने यह भी दोहराया कि भाजपा मराठी समाज के हित में काम कर रही है, साथ ही किसी अन्य भाषा-भाषी के साथ अन्याय नहीं होने देगी।
विज्ञापन

 


क्या बोले निशिकांत दुबे?

निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर मराठी समाज को लेकर कुछ विवादित टिप्पणियां की थीं। उन्होंने शिवसेना, मनसे और एनसीपी की तुलना आतंकवादियों और अपराधियों से करते हुए मराठी समाज पर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने मुंबई में हिंदी भाषियों पर हमले का भी जिक्र किया और उर्दू भाषियों पर सवाल उठाए।
 

विपक्ष का पलटवार, ठाकरे का बयान
दुबे के बयान के बाद शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पलटवार करते हुए कहा कि उनकी पार्टी हिंदी भाषा के खिलाफ नहीं है, लेकिन मराठी समाज की तुलना आतंकवादियों से करना सरासर गलत और मराठी विरोधी मानसिकता है। ठाकरे ने कहा कि भाजपा अब वही पार्टी नहीं रही, जो कभी शिवसेना की साथी थी।

ये भी पढ़ें- SEBI पर राहुल के हमले को लेकर BJP का पलटवार, कहा- आपकी राजनीति ही डूब रही है, बाजार नहीं

आदित्य ठाकरे का आरोप- भाजपा की महाराष्ट्र विरोधी मानसिकता
शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने इसे भाजपा की 'फूट डालो और राज करो' की राजनीति करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र में भय और अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रही है। आदित्य ने यह भी कहा कि दुबे उत्तर भारत का प्रतिनिधित्व नहीं करते, महाराष्ट्र में हर भाषा और हर समुदाय का सम्मान होता है।

 

कांग्रेस का रुख- बच्चों को लेकर भ्रम न फैलाएं
कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंधे पाटिल ने भी निशिकांत दुबे के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह विवाद भाषा का नहीं, बल्कि बच्चों की शिक्षा और मातृभाषा की प्राथमिकता का है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर भाषा का सम्मान करती है, लेकिन बच्चों को पढ़ाई में भ्रमित करने के खिलाफ है।

ये भी पढ़ें- 'विधानसभा में पेश होगी माशेलकर समिति की रिपोर्ट', हिंदी-मराठी विवाद के बीच मंत्री उदय सामंत

भाजपा ने बनाया फासला, विपक्ष हमलावर

हालांकि भाजपा की तरफ से साफ संकेत हैं कि पार्टी निशिकांत दुबे के बयान से खुद को अलग कर रही है। लेकिन विपक्ष इस मौके को छोड़ना नहीं चाहता। मराठी समाज के सम्मान और हिंदी भाषियों पर हो रहे हमलों की आड़ में भाषा विवाद एक बार फिर महाराष्ट्र में सियासत को गर्मा रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed