फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   hindi hain hum: Central government will give a reward of up to Rs 10000 to the employees who will secured 70 percent marks in Hindi Parangat course

हिन्दी हैं हम: केंद्र सरकार राष्ट्रभाषा जानने वाले कर्मियों को देगी 10 हजार रुपये तक का इनाम, बस करना होगा ये काम

Wed, 24 Mar 2021 05:17 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 24 Mar 2021 05:17 PM IST
सार

जो कर्मचारी 'पारंगत' परीक्षा में 55 से 59 फीसदी अंक प्राप्त करेगा, उसे चार हजार रुपये, 50 से 69 फीसदी के बीच अंक प्राप्त करने पर सात हजार रुपये और 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने पर दस हजार रुपये की एकमुश्त राशि दी जाएगी...

विज्ञापन
hindi hain hum: Central government will give a reward of up to Rs 10000 to the employees who will secured  70 percent marks in Hindi Parangat course
हिन्दी हैं हम - फोटो : iStock

विस्तार

केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में हिंदी समझने वाले कर्मियों का संकट है। कई विभागों की स्थिति ऐसी है कि वहां हिंदी में पारंगत कर्मचारी नहीं मिल पा रहे हैं। नतीजा, योजनाओं की रिपोर्ट तैयार करने में अनावश्यक विलंब हो रहा है। हिंदी सीखने के प्रति कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार ने मौजूदा वित्तीय वर्ष से नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


इसके तहत चार हजार रुपये से लेकर दस हजार रुपये तक की राशि प्रदान की जाएगी। हालांकि पुरस्कार की यह एकमुश्त राशि तभी मिलेगी, जब संबंधित कर्मी, केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित 'पारंगत' पाठ्यक्रम में बेहतरीन अंक प्राप्त करेगा।
विज्ञापन


बता दें कि मोदी सरकार आने के बाद अधिकांश केंद्रीय मंत्रालयों में हिंदी भाषा का प्रचलन बढ़ाने के लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय और इसके तहत आने वाले विभागों में ज्यादातर काम हिंदी में किया जा रहा है। यह अलग बात है कि कुछ कर्मियों को इसमें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई मंत्रालय ऐसे हैं, जहां हिंदी भाषा के बहुत कम जानकार हैं। केंद्र सरकार ने हिंदी को बढ़ावा देने और कार्मिकों को राजभाषा में दक्ष बनाने के लिए 2015-16 में 'पारंगत' योजना शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न मंत्रालयों/विभागों के माध्यम से अब केंद्रीय गृह मंत्रालय को ऐसे अनेक पत्र प्राप्त हो रहे हैं कि केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित 'पारंगत' पाठ्यक्रम की कक्षाएं वर्ष 2015-16 से संचालित की जा रही हैं। अतः पारंगत प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तीर्ण होने पर एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान वर्ष 2015-16 से ही प्रभावी किया जाए।


इस बारे में वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग से चर्चा की गई। बाद में यह निर्णय लिया गया कि पुरस्कार की मानदेय राशि वित्तीय वर्ष 2021-22 से मिलेगी। जो कर्मचारी 'पारंगत' परीक्षा में 55 से 59 फीसदी अंक प्राप्त करेगा, उसे चार हजार रुपये, 50 से 69 फीसदी के बीच अंक प्राप्त करने पर सात हजार रुपये और 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने पर दस हजार रुपये की एकमुश्त राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed