फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Himanta urges Mamata to refrain from leading ‘dead’ INDIA bloc hindi news

सियासत: 'इंडिया ब्लॉक छोड़कर अपने राज्य के विकास पर ध्यान दें दीदी', सीएम सरमा ने ममता बनर्जी पर किया कटाक्ष

Fri, 13 Dec 2024 02:41 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भूवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भूवनेश्वर Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 13 Dec 2024 02:41 AM IST
सार

इंडिया गठबंधन में इन दिनों अपसी मतभेद की खबर सामने आ रही है। इसी सिलसिले में असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने ममता बनर्जी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि ममता दीदी को इंडिया ब्लॉक का साथ छोड़कर राज्य के विकास पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
Himanta urges Mamata to refrain from leading ‘dead’ INDIA bloc hindi news
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। - फोटो : ANI

विस्तार

इंडिया गठबंधन के दलों में नाराजगी के बीच असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा का एक बयान सामने आया है। इस बयान में उन्होंने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से अनुरोध किया है कि वे इंडिया ब्लॉक का साथ छोड़कर अपने राज्य के विकास पर ध्यान दे, क्योंकि ये गठबंधन अब मृत हो चुका है। उन्होंने कहा कि ममता दीदी को ऐसे गठबंधन का नेतृत्व नहीं करना चाहिए, जिसका पुनर्जन्म नहीं होगा।  
विज्ञापन


एनआरसी जैसे दस्तावेज पर दिया जोर
सीएम सरमा ने भारतीय नागरिकों और घुसपैठियों की पहचान के लिए राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) जैसे दस्तावेज की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने आधार कार्ड के लिए एनआरसी में नाम होना अनिवार्य कर दिया है। अगर किसी का नाम एनआरसी में नहीं है, तो उसे आधार कार्ड नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एनआरसी जैसे दस्तावेज तैयार किए जाने चाहिए ताकि आसानी से पहचान की जा सके कि कौन भारतीय है और कौन घुसपैठिया है। उन्होंने कहा कि असम और पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाना मुश्किल है क्योंकि यहां कई नदियां हैं। तकनीक का इस्तेमाल करके सीमा को सुरक्षित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल सरकार नहीं कर रही सहयोग-सरमा
सीएम सरमा ने कहा कि भारत सरकार असम और त्रिपुरा में सीमा सुरक्षा के लिए तकनीकी प्रयास कर रही है, लेकिन पश्चिम बंगाल सरकार सहयोग नहीं कर रही है। अगर बंगाल सहयोग करे, तो घुसपैठ रोकी जा सकती है। ओडिशा में बीजद के भविष्य को लेकर सरमा ने कहा कि बीजद का युग अब समाप्त हो गया है और भाजपा सरकार कम से कम 50 साल तक ओडिशा में रहेगी।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले दुर्भाग्यपूर्ण- सरमा
बांग्लादेश में हिंदूओं पर हो रहे हमलों को लेकर सरमा ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांग्लादेश में हिंदूओं की सुरक्षा के लिए कूटनीतिक कदम जरूर उठाएंगे। प्रधानमंत्री ने विदेश सचिव को बांग्लादेश भेजा था। उम्मीद है कि इस प्रयास से देश में शांति बहाल होगी। सरमा ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस कभी हिंदू समुदाय के साथ खड़ी नहीं रही। आगे भी वे हिंदूओं के साथ खड़े नहीं होंगे।


अविश्वास प्रस्ताव पर बोले सरमा
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए सरमा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि यह पार्टी उन लोगों के खिलाफ कदम उठाती है, जो उसके इशारों पर नहीं चलते। इसके साथ ही उन्होंने इंदिरा गांधी पर भी आरोप लगाया कि उन्होंने आपातकाल लागू करने के लिए राष्ट्रपति से जबरन दस्तखत करवाए थे। आगे सरमा ने कांग्रेस को सलाह दी कि पार्टी यह समझे कि जनता ने उसे खारिज कर दिया है और गांधी परिवार हर चुनाव में हार का सामना करेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed