फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Himanta's second oath-taking will mark NDA's hat-trick, with more than 40 CMs and Deputy CMs to be present

Assam: हिमंत की दूसरी शपथ से लगेगी एनडीए की हैट्रिक, PM मोदी के साथ 40 से अधिक सीएम-डिप्टी सीएम रहेंगे मौजूद

Mon, 11 May 2026 04:58 PM IST
Asmita Tripathi पीटीआई, गुवाहाटी
पीटीआई, गुवाहाटी Published by: Asmita Tripathi Updated Mon, 11 May 2026 04:58 PM IST
सार

हिमंत बिस्व सरमा कल अमस के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह समेत एनडीए के 40 से अधिक मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शमिल होंगे। 

विज्ञापन
Himanta's second oath-taking will mark NDA's hat-trick, with more than 40 CMs and Deputy CMs to be present
हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हिमंत बिस्व सरमा मंगलवार को लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए तैयार हैं। वहीं, असम में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के लगातार तीसरी कार्यकाल है। खानपारा के पशु चिकित्सा महाविद्यालय मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री सरबानंदा सोनोवाल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ-साथ एनडीए के 40 से अधिक मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री उपस्थित रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Supreme Court: दुष्कर्म के आरोपी कनाडाई नागरिक को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, मंजूर की अग्रिम जमानत

विज्ञापन


असम में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार
राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य सुबह 11:40 बजे हिमंता और नए मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। सरमा, जो पहली बार 2021 में मुख्यमंत्री बने थे। असम में लगातार दो कार्यकाल तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता होंगे। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री सरबानंदा सोनोवाल के नेतृत्व में पहली बार सत्ता में आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी
भाजपा, असम गण परिषद (एजीपी) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) से मिलकर बने एनडीए ने विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की।  126 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटें जीतीं। भाजपा ने अकेले 82 सीटें जीतकर राज्य में पहली बार एकल-दलीय बहुमत प्राप्त किया। वहीं, एजीपी और बीपीएफ ने 10-10 सीटें जीतीं।

यह भी पढ़ें- Tamil Nadu: शादी से पहले सड़क हादसे में लड़के की हुई मौत, सदमे में लड़की ने घर में लगा ली फांसी


सरमा के साथ ही मंत्रिपरिषद के नए सदस्यों के शपथ ग्रहण करने की भी संभावना है, जिसमें गठबंधन के सभी साझेदारों का प्रतिनिधित्व होने की उम्मीद है। समारोह के बाद, सरमा की ओर से  नई सरकार की पहले 100 दिनों की प्राथमिकताओं की रूपरेखा प्रस्तुत करने की उम्मीद है, जिसमें भूमि अधिकारों और बेदखली अभियानों से संबंधित प्रतिबद्धताएं शामिल हैं। जैसे-जैसे खानापारा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह समारोह केवल एक शपथ से कहीं अधिक होगा ।यह असम के अगले पांच वर्षों के लिए भाजपा का इरादा पत्र होगा। सरमा पहले ही कह चुके थे कि नई सरकार विकास कार्यों को अंजाम देगी और असम को आगे ले जाएगी।

हिमंत ने एक्स पोस्ट पर क्या लिखा?

सोमवार को उन्होंने एक्स पोस्ट पर में लिखा, 'असम की भूमि, पहचान और भविष्य पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता। 1.5 लाख बीघा भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के बाद, एडीए3.0 असम के लोगों के लिए 5 लाख बीघा और भूमि वापस दिलाने के दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। क्योंकि हमारे लिए जाति, माटी, भेटी सर्वोपरि हैं।'

भाजपा असम के मीडिया संबंध संयोजक ध्रुबज्योति मारल ने पीटीआई को बताया कि 'राज्य के प्रमुख समारोहों के लिए इस्तेमाल होने वाले खानपारा का चयन सरकार के संवैधानिक समारोह के साथ-साथ एक विशाल जनसभा आयोजित करने के इरादे का संकेत देता है। सभी 126 निर्वाचन क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को जुटाया गया है, इसलिए भीड़ का आकार विजय के बाद के उत्साह का एक मापक होगा।' उन्होंने कहा कि सभी 126 निर्वाचन क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को जुटाया जा रहा है और इस कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed