फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Himanta Biswa Sarma honoured with Lee Kuan Yew Exchange Fellowship by Singapore

Assam: हिमंत बिस्वा सरमा को सिंगापुर ने ली कुआन यू एक्सचेंज फेलोशिप से किया सम्मानित, विकास के लिए मिला अवार्ड

Mon, 18 Sep 2023 02:07 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 18 Sep 2023 02:07 AM IST
सार

असम मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, सिंगापुर सरकार ने सार्वजनिक सेवा में विशिष्ट योगदान के लिए उन्हें ली कुआन यू एक्सचेंज फेलोशिप से सम्मानित किया है। असम के मुख्यमंत्री ने अवार्ड के लिए सिंगापुर सरकार का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
Himanta Biswa Sarma honoured with Lee Kuan Yew Exchange Fellowship by Singapore
Himanta biswa sarma - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को समाज सेवा के लिए सिंगापुर ने सम्मानित किया है। सीएमओ ने रविवार को आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि की है। पुरस्कार प्राप्त होने पर सीएम सरमा ने आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इसे असम के बढ़ते वैश्विक कद की मान्यता बताया है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने जताई खुशी
असम मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, सिंगापुर सरकार ने सार्वजनिक सेवा में विशिष्ट योगदान के लिए उन्हें ली कुआन यू एक्सचेंज फेलोशिप से सम्मानित किया है। असम के मुख्यमंत्री ने अवार्ड के लिए सिंगापुर सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस अवार्ड से यह साबित होता है कि असम का वैश्विक कद बढ़ रहा है। असम के मुख्यमंत्री को ली कुआन ये फेलो के रूप में सिंगापुर आने का निमंत्रण भी दिया गया है।

विज्ञापन

जानिए क्या है यह अवार्ड फैलोशिप
ली कुआन यू एक्सचेंज फेलोशिप सिंगापुर के संस्थापक प्रधान मंत्री ली कुआन यू के नाम पर समर्पित है, जिसे राष्ट्र के प्रति उनके योगदान के लिए श्रद्धांजलि के रूप में लॉन्च किया गया था। सिंगापुर के प्रधानमंत्री अब इस फेलोशिप के संरक्षक हैं। प्रधानमंत्री के माध्यम से ही किसी को इससे सम्मानित किया जाता है। सिंगापुर ने सरमा सम्मानित करते वक्त बयान जारी किया। बयान में कहा कि विकास और अंतरराष्ट्रीय सद्भाव के समर्थन में सीएम सरमा ने महान भूमिका निभाई है, जिस वजह से उन्हें सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों को मिल चुका है सम्मान
हिमंत बिस्वा सरमा असम के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है। सीएम सरमा से पहले यह अवार्ड सिर्फ पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया को दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed